assembly election 2023: क्या एमपी और छत्तीसगढ़ में बीजेपी की जीत में महिला वोटरों ने निभाई बड़ी भूमिका?
मध्य प्रदेश चुनाव में एक बार फिर शिवराज सिंह चौहान ने धमाकेदार वापसी की है। सूबे में चार बार सीएम पद की कुर्सी संभाल चुके शिवराज सिंह चौहान के पक्ष में एक बार फिर जनादेश मिलता दिख रहा है।
अब तक आए रुझानों में इस चुनावी राज्य में बीजेपी 150 सीटें से ज्यादा पर जीत हासिल करती दिख रही है। ये जीत शिवराज सिंह चौहान के लिए काफी अहम मानी जा रही है। शिवराज की इस जीत में सबसे अहम रोल लाड़ली बहना का रहा है।

कर्नाटक चुनाव में हार के बाद शिवराज सिंह चौहान महिलाओं को रिझाने में जुट गए। इसके लिए सबसे पहले लाड़ली बहना स्कीम को धरातल पर उतारने का फैसला किया। शिवराज ने इस योजना का जमकर प्रचार किया था। जिसका नतीजा अब दिख रहा है।
महिला वोटरों को सीधा साधने वाली योजनाओं का लाभ बीजेपी के पक्ष में वोट में तब्दील होता नजर आ रहा है। इसकी गवाही आंकड़े भी दे रहे हैं। जहां 2018 के चुनावों में 74 फीसदी महिलाओं ने वोट डाले थे, इस बार ये आंकड़ा बढ़कर 76 फीसदी पर पहुंच गया। जिसने शिवराज को एक बार फिर से एमपी की गद्दी पर बैठा दिया है।
मध्य प्रदेश ही नहीं छत्तीसगढ़ में भी महिला वोटर्स ने बीजेपी की वापसी में अहम भूमिका निभाई है। छत्तीसगढ़ में 2018 में 74.03% महिलाएं वोट देने के लिए घर से बाहर निकली थीं, लेकिन इस बार के चुनाव में महिलाओं की वोटिंग प्रतिशत 76.03% रहा। जो पिछली बार की तुलना से 2 फीसदी अधिक है।
क्या है लाड़ली बहना योजना
मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूती देने के लिए लाडली बहना योजना चला रही है। इस योजना की दो किस्तें पहले ही जारी की जा चुकी हैं। प्रदेश की बेटियों, महिलाओं को वित्तीय रूप से सक्षम करने के लिए लाडली बहना योजना इसी साल 15 मार्च 2023 को लॉन्च की गई है।
पिछले दिनों सीएम चौहान ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में 21-23 वर्ष की महिलाओं को शामिल करने का फैसला लिया था। योजना के तहत किसी भी जाति, समाज से आने वाली बहनों को उनके खाते में 1,000 रुपये प्रति माह ट्रांसफर किए जा रहे हैं। इस तरह राज्य सरकार योजना के तहत सालभर में महिला लाभार्थियों को 12 हजार रुपये देगी।












Click it and Unblock the Notifications