BJP Saugat-e-Modi: 'सौगात-ए-मोदी' किट को लेकर विपक्ष के आरोपों पर भड़के एकनाथ शिंदे, जानिए उन्होंने क्या कहा?
BJP Saugat-e-Modi: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 'सौगात-ए-मोदी' किट को लेकर बीजेपी पर हो रही विपक्ष की आलोचना पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा, "लोकसभा चुनाव के दौरान इन लोगों ने यह झूठ फैलाया कि संविधान बदला जाएगा। इन्होंने सब कुछ किया और अब वही लोग मोदी जी पर आरोप लगा रहे हैं।"

शिंदे ने क्या कहा?
एकनाथ शिंदे ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा, "मोदी जी ने 35 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाया है, 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया है। 'लखपति दीदी योजना', 'ड्रोन दीदी योजना', 'जन धन योजना' जैसी योजनाएं चलाई हैं।
मोदी सरकार की सभी योजना सभी के लिए-शिंदे
उन्होंने कहा कि, क्या इनमें सिर्फ हिंदू शामिल हैं? क्या इसमें मुसलमान और ईसाई नहीं हैं? सभी को शामिल किया गया है, किसी के साथ भेदभाव नहीं किया गया। मोदी सरकार की सभी योजनाएं सभी धर्मों और सभी समुदायों के लोगों के लिए उपलब्ध हैं।"
ये भी पढ़ें Saugat-E-Modi: पीएम मोदी ने दिया ईद का तोहफ़ा, Bihar में इतने लाख परिवारों को मिलेगा सौगात-ए-मोदी किट
विपक्ष पर गलत प्रचार कर रहा है- शिंदे
शिंदे ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वे गलत प्रचार कर रहे हैं और केंद्र सरकार की योजनाओं को धर्म से जोड़कर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास की नीति पर काम कर रही है।
ये भी पढ़ें Bihar Politics: 'ये पब्लिक है सब कुछ जानती है', BJP के 'सौगात-ए-मोदी' अभियान के खिलाफ पटना में लगा पोस्टर
जानिए क्या है 'सौगात-ए-मोदी'?
बीजेपी ने 32 लाख गरीब मुस्लिम परिवारों को ईद के अवसर पर 'सौगात-ए-मोदी' किट वितरित करने की योजना बनाई है। इस योजना के जरिए बीजेपी गरीब मुस्लिम समुदाय तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
ईद के अवसर पर दिए जा रहे उपहार किट में खाद्य सामग्री, कपड़े, सेवईं, खजूर, सूखे मेवे और चीनी शामिल हैं। महिलाओं के लिए सलवार-सूट का कपड़ा, जबकि पुरुषों के लिए कुर्ता-पायजामा का कपड़ा रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications