Bihar Politics: 'ये पब्लिक है सब कुछ जानती है', BJP के 'सौगात-ए-मोदी' अभियान के खिलाफ पटना में लगा पोस्टर

Bihar Politics: बीजेपी ने 32 लाख गरीब मुस्लिम परिवारों को ईद के अवसर पर 'सौगात-ए-मोदी' किट वितरित करने की योजना बनाई है। इस योजना के जरिए बीजेपी गरीब मुस्लिम समुदाय तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। बीजेपी का ये अभियान ऐसे समय में शुरू हुआ है जब वक्फ बिल को लेकर मुस्लिम संगठन सवाल उठा रहे हैं।

Bihar Politics

'सौगात-ए-मोदी' पर पोस्टर वार

बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से शुरू किए गए इस अभियान की शुरुआत हो चुकी है। देश के कई हिस्सों में बीजेपी कार्यकर्ता गरीब मुस्लिम परिवार के बीच पहुंच कर 'सौगात-ए-मोदी' किट का वितरण कर रहे हैं।

बिहार की राजधानी पटना में भी गुरुवार को 'सौगात-ए-मोदी' किट का वितरण किया गया था। जिसमें बड़ी संख्या में गरीब मुस्लिम परिवारों को किट मिला। अब इसको लेकर पोस्टर वार भी शुरू हो चुका है। पटना की सड़कों पर RJD ने पोस्टर के जरिए बीजेपी पर निशाना साधा है।

ये भी पढ़ें Bihar Politics: तारीख तय! नीतीश के बेटे निशांत की इस दिन JDU में होगी एंट्री

पोस्टर में क्या लिखा है?

'सौगात-ए-मोदी' अभियान को लेकर तंज कसते हुए RJD ने जो पोस्टर लगाए हैं उसमें लिखा है कि, आँख छीन कर चश्मा देने वाले लोग रख लो अपने पास ये सौगात-ए-मोदी कीट

  • 1. सौगात देना है तो WAQF BILL वापस ले लो।
  • 2. ईद पर कुछ बांटना है तो मोहब्बत बांटो, आपस में लोगों को नहीं।
  • 3. देना है तो दिल में जगह दो, मगर पता है ये सब आपसे ना हो पायें क्यूंकि आपकी नफरत की दूकान फिर बंद हो जाएगी।

दिल के अंदर क्या है? दिल के बाहर क्या, ये सब कुछ पहचानती है, ये पब्लिक है सब कुछ जानती है।

नीतीश, चिराग और मांझी पर भी तंज

वहीं इस पोस्टर में NDA के सहयोगी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का फोटो लगाया गया है जिस पर WAQF BILL लिखा गया है। वहीं HAM के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के फोटो के ऊपर 'मस्जिद' लिखा गया है। वहीं बिहार के सीएम नीतीश कुमार के फोटो के सामने NRC लिख कर तंज कसा गया है।

{embed-poll}

उपहार किट में क्या-क्या?

बीजेपी की ओर से बांटे जा रहे उपहार किट में खाद्य सामग्री, कपड़े, सेवई, खजूर, सूखे मेवे और चीनी शामिल हैं। महिलाओं के लिए सलवार-सूट का कपड़ा, जबकि पुरुषों के लिए कुर्ता-पायजामा का कपड़ा रखा गया है। सूत्रों के मुताबिक, एक किट की अनुमानित कीमत 500 से 600 रुपये के बीच है।

ये भी पढ़ें Bihar Politics: 'नीतीश कुमार ने अपनी राजनीति के लिए…’, Prashant Kishor ने CM पर निशाना, कही ये बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+