महाराष्‍ट्र चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 40 स्‍टार प्रचारकों की लिस्‍ट, पीएम मोदी समेत ये नाम है शामिल

Maharashtra Assembly Elections: महाराष्‍ट्र का किला फतह करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पूरे जोश के साथ काम शुरू कर दिया है। महायुति गठबंधन का प्रतिनिधित्‍व करने वाली भाजपा ने महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को अपने स्‍टार प्रचारकों की लिस्‍ट जारी कर दी है।

स्‍टार प्रचारकों की लिस्‍ट में भाजपा के 40 दिग्गज नेताओं के नाम शामिल है। इस लिस्‍ट में टॉप पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम है। दूसरे नंबर पर भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, यूपी मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के अलावा अन्‍य दिग्गज नेताओं के नाम शामिल है।

pm mahrstara

स्‍टार प्रचारकों की लिस्‍ट में शामिल हैं इन तीन महिला नेताओं के नाम

बता दें भाजपा की स्‍टार प्रचारकों की लिस्‍ट में 40 दिग्गज नेताओं के नाम में भाजपा की तीन दिग्गज महिला नेताओं के नाम शामिल है। ये स्‍टार प्रचारक भाजपा नेता पंकजा मुंडे, नवनीत राणा और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी है।

भाजपा शासित राज्‍यों के ये मुख्‍यमंत्री करेंगे भाजपा के लिए प्रचार

भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री जैसे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, गोवा के सीएम डॉ. प्रमोद सावंत, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, एमपी के सीएम भजन लाल शर्मा और असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा आगामी चुनावों में पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे।

यहां चेक करें स्‍टार प्रचारकों की पूरी लिस्‍ट

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नरेंद्र मोदी
  • जगत प्रकाश नड्डा राजनाथ सिंह
  • अमित शाह नितिन गडकरी
  • योगी आदित्यनाथ
  • डॉ. प्रमोद सावंत भूपेन्द्र भाई पटेल
  • विष्णु देव साई डॉ. मोहन यादव
  • भजनलाल शर्मा नायब सिंह सैनी
  • हिमंत बिस्वा सरमा शिवराज सिंह चौहान
  • देवेन्द्र फड़नवीस
  • चन्द्रशेखर बावनकुले
  • शिव प्रकाश
  • भूपेन्द्र यादव
  • अश्विनी वैष्णव
  • नारायण राणे
  • पीयूष गोयल
  • ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया
  • राव साहेब दानवे पाटिल
  • अशोक चव्हाण
  • उदयन राजे भोंसले
  • विनोद तावड़े सलाहकार
  • आशीष शेलार
  • पंकजा मुंडे
  • चंद्रकांत (दादा) पाटिल
  • सुधीर मुनगंटीवार
  • राधाकृष्ण विखे पाटिल
  • गिरीश महाजन रवींद्र चव्हाण
  • स्मृति ईरानी
  • प्रवीण दारेकर
  • अमर साबले
  • मुरलीधर मोहोल
  • अशोक नेते
  • डॉ. संजय कुटे
  • नवनीत राणा

भाजपा जारी कर चुकी है 99 उम्‍मीदवारों के नाम

बता दें 20 नवंबर को होने वाले महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव भाजपा एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजीत पवार की राकांपा के साथ महायुति गठबंधन में चुनाव लड़ने जा रही है। भाजपा ने 99 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा अब तक कर दी है। जिसमें , डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से चुनाव लड़ेंगे, मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष सेलार को वांड्रे पश्चिम सीट से मैदान में उतारा गया है, और सांसद नारायण राणे के बेटे नितेश राणे कांकावली से चुनाव लड़ेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+