कौन हैं वो शख्‍स जिन्‍होंने, महाराष्‍ट्र चुनाव में BJP की हार को जीत में बदला, मुंबई में किराए के मकान में रहे

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा की महाजीत हुई है। चुनाव इतिहास में पहली बार 132 सीटें जीती है। महाराष्‍ट्र में भाजपा की जीत के तार राजस्‍थान व मध्‍य प्रदेश से भी जुड़े हैं। राजस्‍थान के रहने वाले दो नेताओं ने महाराष्‍ट्र में भाजपा की हार को जीत में बदल दिया। लोकसभा चुनाव 2024 में महाराष्‍ट्र में भाजपा की करारी हुई थी। अब विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी जीत हासिल की।

दरअसल, हम बात कर रहे हैं कि राजस्‍थान के अलवर से भाजपा सांसद भूपेंद्र यादव व राजस्‍थान के जोधपुर में जन्‍मे पूर्व आईएएस व रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव की, जिन्‍होंने रणनीति ने भाजपा को महाराष्‍ट्र में प्रचंड जीत दिलवा दी।

यह भी पढ़ें- Sharad Pawar Retirement: शरद पवार की अब वापसी मुश्किल, आखिरी चुनाव में NCP का सबसे खराब प्रदर्शन क्‍यों?

Bhupendra Yadav Ashwini Vaishnav

भाजपा आलाकमान ने महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में भूपेंद्र यादव को चुनाव प्रभारी व अश्विनी वैष्‍णव को सह-प्रभारी की जिम्‍मेदारी सौंपी। दोनों ही 30 जून से ही महाराष्‍ट्र में सक्रिय हो गए थे। भूपेंद्र यादव ने अगस्‍त से ही मुंबई में किराए पर मकान लेकर रहना शुरू कर दिया था जबकि अश्विनी वैष्‍णव के दौरे चलते रहे।

खास बात यह है कि भूपेंद्र यादव व अश्विनी वैष्‍णव की जोड़ी ने महाराष्‍ट्र से पहले मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में भी चुनाव प्रभारी व सह-प्रभारी की भूमिका निभाकर कमाल कर दिखाया था। यादव ने मुंबई की तर्ज पर तीन माह पहले ही भोपाल में डेरा डाल लिया था।

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मुंबई में डेरा डालकर रहे भूपेंद्र यादव रोजाना विधानसभा क्षेत्र व बूथ प्रभारियों की दो बार ऑनलाइन बैठकें लेते थे। अक्‍टूबर से महायुति के अन्‍य दलों के साथ अलग-अलग बैठकें होती थीं। इसके बाद मराठा समुदाय के 49, ओबीसी के 122, एससी के 124 और एसटी समुदाय के 26 नेताओं की टीम बनाई।

भूपेंद्र यादव और अश्विनी वैष्‍णव की जोड़ी ने महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा आईटी एक्‍सपर्ट की 16 टीमें बनाईं। हर टीम में 10-12 लोग थे, जो हर बूथ के माहौल के हिसाब से मुद्दे तलाश करती थी। भूपेंद्र यादव और अश्विनपी वैष्‍णव ही तय करते थे कि चुनाव प्रचार की दशा व दिशा क्‍या होगी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+