इन्हें कौन मारेगा, इन्हें किससे खतरा? शरद पवार को 'जेड प्लस' सिक्योरिटी मिलने पर नितेश राणे ये क्या बोल गए
Sharad Pawar Z security: केंद्र सरकार ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार को 'जेड प्लस' श्रेणी की सिक्योरिटी दी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को महाराष्ट्र के 83 वर्षीय शरद पवार जो महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री भी हैं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
शरद पवार को जेड प्लस सिक्योरिटी मिलने पर महाराष्ट्र के भाजपा के विधायक नितेश राणे ने तंज कसा है।
नितेश राणे ने तंज कसते हुए कहा शरद पवार की अब 55 सीआरपीएफ उनकी सुरक्षा करेंगे. मुझे नहीं पता कि इन्हें कौन मारेगा और इन्हें किससे खतरा है?

इसके साथ ही नितेश राणे ने कहा इसके संबंध में खबर पढ़ी तो सोचा कि क्या देश और प्रदेश में 50 साल बाद भी किसी को जेड प्लस सुरक्षा मिलती है या क्या?
CRPF के 55 सशस्त्र जवान करेंगे सुरक्षा
बता दें, शरद पवार की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ के 55 सशस्त्र जवानों की एक टीम को तैनात किया गया है। सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय एजेंसियों द्वारा खतरे के आकलन की समीक्षा के बाद यह फैसला लिया गया है। इस कार्य को अंजाम देने के लिए सीआरपीएफ की टीम पहले से ही महाराष्ट्र में तैनात है। शरद पवार की सुरक्षा बढ़ाए जाने की घोषणा उनकी सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच की गई है
जेड प्लस सुरक्षा
'जेड प्लस' सुरक्षा भारत में सशस्त्र वीआईपी सुरक्षा है। ये वीआईपी सुरक्षा 'जेड प्लस' से शुरू होती है, उसके बाद 'जेड', 'वाई प्लस', 'वाई' और 'एक्स' आते हैं। सीआरपीएफ की वीआईपी सुरक्षा यूनिट एक विशेष इकाई है जिसका काम गृह मंत्रालय द्वारा नामित व्यक्तियों की सुरक्षा करना है।
यह विशिष्ट समूह विभिन्न हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों को सुरक्षा के लिए होता है। जिनमें केंद्रीय मंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राजनेता, सरकारी अधिकारी, आध्यात्मिक नेता, व्यवसायी और अन्य अन्य वीआईपी व्यक्ति शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications