महाराष्ट्र में BJP की उद्धव ठाकरे से मांग, सचिन वाजे का कराया जाए नार्को टेस्ट
मुंबई। मुकेश अंबानी के घर के बाहर धमाके की साजिश के मामले में NIA पुलिस ऑफिसर सचिन वाजे को गिरफ्तार कर चुकी है। सचिन वाजे की गिरफ्तारी को लेकर अब राज्य में सियासत शुरू हो गई है। रविवार को महाराष्ट्र बीजेपी के प्रवक्ता राम कदम ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से सचिन वाजे का नार्को टेस्ट कराने की मांग की है। साथ ही उद्धव ठाकरे को वाजे की गिरफ्तारी के मामले में निशाना भी साधा है।
Recommended Video

क्या देश से माफी मांगेगी शिवसेना- राम कदम
राम कदम ने ट्वीट कर कहा है कि सचिन वाजे को NIA ने गिरफ्तार कर लिया है क्या अब सचिन वाजे को बचाने वाली शिवसेना देश से माफी मांगेगी? उन्होंने आगे कहा कि हमारी मांग है कि सचिन वाजे का नार्को टेस्ट कराया जाए, जिससे पता चले कि महाराष्ट्र सरकार उसे बचाना क्यों चाहती थी? आपको बता दें कि राम कदम ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक पत्र भी लिखा है, जिसमें उन्होंने सचिन वाजे का नार्को टेस्ट कराए जाने की मांग की है।
जांच की आंच महाराष्ट्र सरकार तक आ सकती है- राम कदम
राम कदम ने लेटर में लिखा है कि आदरणीय मुख्यमंत्री जी एंटीलिया बिल्डिंग के पास विस्फोटक मिलने की जांच एनआईए कर रही है, लेकिन इसी केस में संबंधित ठाणे शहर के निवासी मनसुख हिरन की जांच महाराष्ट्र सरकार ATS से करा रही है। मनसुख हिरन की हत्या के मामले में मुंबई पुलिस के API सचिन वाजे को महाराष्ट्र सरकार खुलकर बचा रही है। राम कदम ने आगे कहा कि अगर सचिन वाजे से सही से पूछताछ हुई तो इसकी आंच सरकार तक जरूर आएगी, क्या महाराष्ट्र सरकार को इस बात का डर सता रहा है?
ये भी पढ़ें: एंटीलिया मामला : एनआईए ने पुलिस ऑफिसर सचिन वाझे को किया गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications