Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भाजपा नेता किरीट सोमैया को पुलिस ने हिरासत में लिया

मुंबई, 20 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी के नेता किरीट सोमैया को महाराष्ट्र पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। किरीट सोमैया को पुलिस ने सतारा शहर में कराद रेलवे स्टेशन पर हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार किरीट सोमैया आज कोल्हापुर जाने वाले थे। लेकिन कोल्हापुर के डीएम ने किरीट सोमैया के खिलाफ निषेधात्मक आदेश जारी किए थे और धारा 144 को लागू कर दिया था, जिसके चलते 20 और 21 सितंबर को लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

kirit

Recommended Video

    Maharashtra: Karad Railway Station पर हिरासत में लिए गए BJP leader Kirit Somaiya | वनइंडिया हिंदी

    बता दें कि महाराष्ट्र के ग्रामीण विकास मंत्री हसन मुशरिफ पर किरीट सोमैया ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। इसी वजह से पुलिस ने कानून व्यवस्था का हवाला देते किरीट सोमैया को कोल्हापुर जाने से रोक दिया और उन्हें हिरासत में ले लिया। कोल्हापुर के पुलिस अधीक्षक शैलेश बलकावड़े ने कहा कि पुलिस की एक टीम कराड पहुंची और किरीट सोमैया को रेलवे स्टेशन पर रोका गया। उन्हें भी धारा 144 के आदेश की एक प्रति दी गई है।

    शैलेश बलकावड़े किरीट सोमैया को जिले में प्रवेश की अनुमति नहीं है। हमने उनसे कराड रेलवे स्टेशन पर सहयोग करने के लिए कहा था। वहीं महाराष्ट्र इकाई के भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने प्रशासन के इस कदम को तानाशाही बताया है। उन्होंने कहा कि सोमैया की आवाज को दबाया नहीं जा सकता है। प्रदेश की पुलिस आतंकियों को पकड़ नहीं पा रही है और 150 पुलिसकर्मी किरीट सोमैया को घेरे हैं

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+