महाराष्ट्र फिर गरमाई सियासत, शरद गुट का बड़ा दावा- BJP ने अजित पवार को महायुति गठबंधन छोड़ने को कहा
महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन में विघटन का दावा किया जा रहा है। शरद पवार गुट ने दावा किया है कि अब महायुति से अजित पवार को बाहर होने के कहा गया है। इस बड़ दावे के बाद एक बार फिर महाराष्ट्र में सियासत गरमाने की उम्मीद है। एनसीपी के एक धड़े बीजेपी के लोकसभा में खराब प्रदर्शन को आधार बनाया है।
आरएसएस से जुड़े एक मराठी साप्ताहिक पत्र को लेकर शरद पवार गुट ने बड़ा दावा किया है। NCP (शरदचंद्र पवार) के प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो ने दावा के साथ कहा कि भाजपा अजित पवार गुट से महाराष्ट्र में 'महायुति' गठबंधन छोड़ने को कह रही है। क्रैस्टो ने (17 जुलाई) को RSS से जुड़ी एक मराठी साप्ताहिक मैगजीन में छपी रिपोर्ट के हवाले से ये बयान दिया है।

साप्ताहिक मैग्जीन 'विवेक' की रिपोर्ट में कहा गया है कि 2023 में NCP के साथ गठबंधन के बाद से ही जनता की भावनाएं भाजपा के खिलाफ तेजी से बढ़ी, जिसके कारण हाल में हुए लोकसभा चुनावों में पार्टी का खराब प्रदर्शन रहा और भाजपा चुनाव हार गई।
क्रैस्टो ने दावा किया कि कहा, "भाजपा को एहसास हो गया है कि अजित पवार के साथ गठबंधन में पार्टी चुनाव नहीं जीत सकती है। ऐसे में बीजेपी ने शरद पवार को महायुति से अलग होने को कहा है।"
क्या बोले शरद पवार?
एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार से जब अजित पवार के पार्टी में शामिल होने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी में किसी भी नेता के संभावित प्रवेश पर निर्णय सामूहिक होगा। उन्होंने कहा,"इस तरह के फैसले व्यक्तिगत स्तर पर नहीं लिए जा सकते.संकट के दौरान मेरे साथ खड़े रहे मेरे सहयोगियों से पहले पूछा जाएगा।"
वहीं इससे पहले शरद पवार की पार्टी के प्रवक्ता क्लाईड क्रैस्टो ने आरएसएस से जुड़े मराठी पत्रिका 'विवेक'में प्रकाशित एक लेख के आधार पर कहा था कि बीजेपी अजित पवार नीत एनसीपी को सत्तारूढ़ महायुति से अलग होने का संदेश दे रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद बीजेपी महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है, लेकिन उसको इस बात का एहसास है कि अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के साथ गठबंधन में रहने पर उसकी जीत की संभावनाएं कम होंगी।












Click it and Unblock the Notifications