महाराष्‍ट्र में सीएम पद के लिए रस्‍साकसी है जारी, एकनाथ शिंदे को सीएम बनाने के लिए शिवसेना भगवान के भरोसे

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्‍ट्र में विधानसभा चुनाव परिणाम आने के तीन दिन बाद भी महायुति गठबंधन सरकार का गठन नहीं हो सका है। चुनाव में बंपर जीत हासिल करने वाले महायुति गठबंधन में मुख्‍यमंत्री पद को लेकर पेंच फंसा हुआ है।

महाराष्‍ट्र चुनाव में सबसे अधिक 132 सीटें हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से देवेंद्र फडणवीस का नाम मुख्‍यमंत्री पद में सबसे ऊपर है। लेकिन 57 सीटें जीतने वाली शिवसेना एकनाथ शिंदे को दोबारा मुख्‍यमंत्री बनाने के लिए अड़ी हुई है। हालां‍कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) द्वारा इस पद के लिए भाजपा के देवेंद्र फडणवीस के नाम पर समर्थन दे दिया है। जिसके बाद दोनों सत्तारूढ़ दलों के बीच रस्साकशी और भी तेज हो गई है।

eknath shinde

शिंदे गुट महाराष्‍ट्र में भी बिहार का नीतीश मॉडल चाहता हैं यानी भाजपा से कम सीटें जीतने के बाजवूद शिवसेना अपना ही पार्टी का सीएम बनाना चाहती है। महाराष्‍ट्र में एकनाथ शिंदे दोबारा मुख्‍यमंत्री की कुर्सी संभाले, इसके लिए विभिन्न मंदिरों में शिवसेना के कार्यकर्ता और महिलाएं पूजा-अर्चना कर रही हैं। वहीं शिवसेना का शिंदे खेमा भाजपा पर दबाव बनाए रखने में लगातार लगा हुआ है।

एकनाथ शिंदे की जीतने के बाद 'लाडली बहनों' द्वारा सम्मान एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया जिसमें हजारों की संख्‍या में महिलाएं पहुंची।

बता दें 23 नवंबर को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद शनिवार को शिवसेना ने एकनाथ शिंदे और अजीत पवार को अपने विधायक दल का नेता चुन लिया है। हालांकि, बीजेपी ने सोमवार शाम तक इसकी प्रक्रिया शुरू नहीं की थी।

भाजपा को अभी भी इस बैठक करने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति करनी थी ताकि वो विधायक दल का नेता चुन सके जो संभवत: मुख्‍यमंत्री होगा। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि भाजपा क्‍या देवेंद्र फडणवीस को मुख्‍यमंत्री की कुर्सी पर बैठाने के लिए कौन सा रास्‍ता चुनेगी?

गौरतलब है कि महाराष्‍ट्र विधानसभा 288 सदस्यीय विधानसभा में 132 सीटें जीतीं और पांच निर्दलीय और छोटे दलों के विधायकों का समर्थन हासिल किया। शिवसेना 57 सीटें जीतकर दूसरे स्थान पर रही और उसे एक निर्दलीय विधायक का समर्थन प्राप्त है, जबकि राकांपा ने 41 सीटें जीतीं।

ये भी पढ़ें- Maharashtra Election 2024: बीजेपी बनी सबसे बड़ी पार्टी तो राज ठाकरे की MNS समेत कई पार्टियों का सूपड़ा हुआ साफ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+