महाराष्ट्र में अब पवार को लगने वाला है झटका, शिंदे के संपर्क में एनसीपी विधायक
मुंबई, 11 सितंबर। महाराष्ट्र में शिवसेना में फूट के बाद एनसीपी के खेमे में बड़ी उथल-पुथल सामने आ रही है। रिपोर्ट के अनुसार बीएमसी चुनाव से पहले एनसीपी नेता अशोक के गावड़े जिन्होंने पार्टी से इस्तीफा दिया था वह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खेमे में जा सकते हैँ। गावड़े अपने साथ 6 अन्य पार्षदों के साथ शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। गौर करने वाली बात है कि गावड़े को हाल ही में नवी मुंबई जिले के पार्टी अध्यक्ष पद से हटाया गया है। एनसीपी नेता जयंत पाटिल नामदेव भगव को नया जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

सूत्रों की मानें तो अशोक गावड़े मुख्यमंत्री एकनाथ शिंद के संपर्क में हैं। जब उन्हे पद से हटाया गया तो उस वक्त भी वह शिंदे के संपर्क में थे। गावड़े को शरद पवार का करीबी माना जाता है। बुधवार को गावड़े ने अपने समर्थकों की एक बैठक बुलाई थी। यह बैठक आगे की योजना को लेकर बुलाई गई थी। सोशल मीडिया पर अपने समर्थकों को उन्होंने संदेश देते हुए कहा कि स्थातनीय यूनिट मे पार्टी के भीतर गुटबाजी चल रही है, कुछ वरिष्ठ पार्टी के कार्यकर्ता मेरे साथ अन्याय कर रहे हैं। मैं पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे, जिन्हें मुझपर भरोसा है। आगे की रणनीति को लेकर इस दौरान बैठक में चर्चा की जाएगी। मुझे भरोसा है कि आगे के राजनीतिक फैसलों में वह मेरा मार्गदर्शन करेंगे।
एनसीपी छोड़ने के बाद गावड़े ने आरोप लगाया कि एनसीपी में गुटबाजी शुरू हो गई है। मैं यह कई दिनों से देख रहा हूं। मैंने कई बार वरिष्ठ नेताओं को इस बारे में बताया, लेकिन इसपर ध्यान नहीं दिया गया। मैंने सुप्रिया सुले के सामने भी इस तरह की सार्वजनिक टिप्पणी की थी। लेकिन मुझे ही साइडलाइन कर दिया गया। जब इस पूरी समस्या का कोई हल नहीं निकला तो मैंने परेशान होकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया।












Click it and Unblock the Notifications