बीड सरपंच संतोष देशमुख की बिटिया ने पास की HSC बोर्ड परीक्षा, कितने मिले अंक?

Maharashtra news: महाराष्‍ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को कक्षा 12 के परिणाम (maharashtra HSC exam result 2025) घोषित कर दिए हैं। महाराष्‍ट्र बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में 91.88% छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। परीक्षा परिणाम आने के बाद छात्र-छात्राओं में टापर्स के साथ एक छात्रा ऐसी है जो जमकर सुर्खियां बटोर रही है।

ये छात्रा महाराष्‍ट्र के बीड के मासजोग गांव के सरपंच स्‍वर्गीय संतोष देशमुख की बेटी वैभवी देशमुख है। दिसंबर 2024 में सरपंच पिता की हत्‍या के बाद वैभवी ने लातूर के एक कॉलेज में अपनी पढ़ाई जारी रखी और इतने बड़े गम के साथ उसने 12 वीं की परीक्षा अच्‍छे नंबरों से उत्‍तीर्ण की है।

Beed Sarpanch Santosh Deshmukh daughter

पिता की हत्‍या के बाद वैभवी ने बोलीं थे ये बात

वैभवी सरपंच संतोष देशमुख की वही बेटी है जिसने अपने पिता की निर्मम हत्‍या के बाद दहाड़ कर बोला था "मेरे पिता ने एक दलित व्यक्ति को बचाने की कोशिश की, इसलिए उनकी जान चली गई।"

संतोष देशमुख की बेटी को कितने प्रतिशत नंबर मिले ?

वैभवी देशमुख ने विज्ञान विषय में HSC की12वीं की परीक्षा 85% अंकों के साथ उत्तीर्ण कर अपने पिता का सपना पूरा किया है। वैभवी ने कुल 600 अंकों में से कुल 512 अंक हासिल किए हैं।

Beed Sarpanch Santosh Deshmukh daughter

बीड सरपंच हत्‍याकांड?

बता दें दिसंबर, 2024 को महाराष्‍ट्र के बीड जिले के मासाजोग के ग्राम प्रधान संतोष देशमुख की हत्या के बाद महाराष्‍ट्र में जमकर आक्रोश पैदा हो गया था। 9 दिसंबर को उनका अपहरण किया गया और उन्हें लोहे की रॉड, लकड़ी के डंडे और धारदार हथियारो कर हत्‍या कर दी गई थी।

सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो आते ही लोगों का गुस्सा और बढ़ गया, जिससे न्याय की मांग उठने लगी। सरपंच की हत्‍या के विरोध में समर्थक सड़कों पर उतर आए थे और राजनीतिक हलकों में भी काफी उथल-पुथल मच गई थी।

सरपंच संतोष देशमुख की हत्‍या का आरोप कौन है?

सरपंच संतोष की हत्‍या का प्रमुख आरोपी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता और तत्कालीन मंत्री धनंजय मुंडे का करीबी और सहयोगी वाल्मिक कराड का प्रमुख आरोपी है। आरोप है कि संतोष देशमुख की वजह से कराड की वसूली में बाधा आ रही थी इसलिए उसने उन्‍हें रास्‍ते से हटाने के लिए ये किया। इतना ही नहीं विरोध-प्रदर्शन और जनता में आक्रोश के बाद मंत्री धनंजय मुंडे को आखिरकार मंत्री पद से इस्‍तीफा देना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+