बालासाहेब ने हिंदू-मुस्लिम में नहीं किया भेद, यही हमारा हिंदुत्व, BJP का मकसद ही अलग: उद्धव ठाकरे
उन्होंने कहा कि यही हमारा हिंदुत्व है। बीजेपी का मतलब हिंदुत्व नहीं है, मैं हिंदुत्व के उनके संस्करण में विश्वास नहीं करता।

Uddhav Thackeray: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने हिंदुत्व को लेकर बड़ा बयान दिया है। साथ ही उन्होंने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बालासाहेब ठाकरे ने कभी भी हिंदुओं और मुसलमानों के बीच अंतर नहीं किया। उनका मानना था कि जो लोग देश के खिलाफ काम करते हैं, चाहे उनका धर्म कुछ भी हो, उन्हें सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यही हमारा हिंदुत्व है। बीजेपी का मतलब हिंदुत्व नहीं है, मैं हिंदुत्व के उनके संस्करण में विश्वास नहीं करता।
वहीं, इससे पहले महाराष्ट्र की राजनीति में शिवसेना के दोनों गुटों के विवाद के बीच सीएम एकनाथ शिंदे की पार्टी के नेता ने एक नया दावा किया है। पार्टी के दिग्गज नेता और राज्य में कद्दावर मंत्री दीपक केसरकर ने कहा है कि उद्धव ठाकरे तो पछता रहे हैं कि उन्होंने भाजपा के साथ गठबंधन क्यों नहीं किया। उनका कहना है कि वह सिर्फ मुख्यमंत्री बनने की लालच में कांग्रेस-एनसीपी की ओर चले गए थे। गौरतलब है कि शिवसेना के दोनों गुटों का विवाद चुनाव आयोग से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक में लंबित है।
Recommended Video

महाराष्ट्र के मंत्री दीपक केसरकर ने दावा किया है कि उद्धव ठाकरे को बीजेपी से गठबंधन नहीं करने का मलाल है, क्योंकि कांग्रेस और एनसीपी ने उन्हें 5 साल के लिए सत्ता का लालच दिया दे दिया था। केसरकर ने बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'मैंने खुद देखा है कि बालासाहेब ठाकरे के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कितने संवेदनशील रहे हैं। जैसे ही वे (पीएम मोदी) महाराष्ट्र पहुंचे, उद्धव ठाकरे ने कहा कि वह इस्तीफा दे देंगे और बीजेपी के साथ गठबंधन करेंगे। प्रधानमंत्री ने पार्टी के सदस्यों को समझाने के लिए उन्हें समय दिया, लेकिन मुख्यमंत्री बनने की लालच में उन्होंने वादा तोड़ दिया।'
उन्होंने यह भी कहा है कि उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के नेताओं को भगोड़ा कहने का कोई अधिकार नहीं है और उन्हें सबके सामने सच लाना चाहिए। वो बोले, 'उद्धव ठाकरे को भी कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन करने और हिंदुत्व की विचारधारा से दूर होने की गलती का एहसास है।'
यह भी पढ़ें- उद्धव ठाकरे को बीजेपी से गठबंधन नहीं करने का है पछतावा, महाराष्ट्र के मंत्री का दावा












Click it and Unblock the Notifications