Badlapur School sexual assault: आरोपी की मां बोली- मेरे बेटे को झूठा फंसाया गया, किया ये चौंकाने वाला खुलासा
Badlapur School sexual assault:महाराष्ट्र के बदलापुर के स्कूल में दो बच्चियों के साथ यौन शोषण करने का कथित आरोपी अक्षय शिंदे पुलिस की हिरासत में है। अक्षय शिंदे जो स्कूल में सफाई कर्मचारी का काम करता है उस पर आरोप है कि उसने नर्सरी में पढ़ने वाली दो बच्चियों के साथ बाथरूम में गंदी बात की।
मां-बाप बोले मेरे बेटे का गलत फंसाया जा रहा
बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले के कथित आरोपी 23 वर्षीय अक्षय शिंदे के माता-पिता ने चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। पिता ने दावा किया है कि उसके बेटे को गलत आरोप लगाकर फंसाया गया है।

मां ने बताई सच्चाई
अक्षय शिंदे की मां ने खुलासा किया कि अक्षय सिर्फ स्कूल के बाथरूम में साफ करने का काम करता था,उसके पास कोई और काम नहीं था। इसके साथ ही मां ने बताया कि उनका बेटा बचपन से ही मानसिक रूप से कमजोर है और सीने में दर्द की दवा ले रहा था।
परिवार ने किया ये खुलासा
बदलापुर के खरवाई गांव में रहने वाले अक्षय शिंदे के परिवार ने बताया कि बदलापुर के आदर्श स्कूल में सफाई और पेड़ काटने के काम में लगे हुए थे। अक्षय की मां ने उनकी दिनचर्या के बारे में बताते हुए कहा कि वे शाम 5:30 बजे स्कूल में प्रवेश करते थे और रात 8:30 बजे तक वापस घर आता था। 17 अगस्त को जब एक महिला से उसे इस बात का पता चला तो वो वहां पहुंची तो पुलिस उसके बेटे को पीट रही है और फिर उसे ले जा रही है।
रिपोर्ट में जानें क्या दावा किया गया
अक्षय शिंदे के परिवार के इन दावों के बावजूद रिपोर्ट के अनुसार स्कूल में बच्चों को बाथरूम ले जाने की जिम्मेदारी भी स्कूल के सफाई कर्मचारी शिंदे पर थी। स्कूल द्वारा सौंपी गई इसी जिम्मेदारी के तहत वो दोनों बच्चियों को बाथरूम ले गया था और जहां पर उसने बच्चियों के कपड़े उतारकर प्राइवेट पार्ट को छुआ और उनका कथित तौर पर बलात्कार किया।
पुलिस का आरोप है कि अक्षय ने स्कूल में दो मासूम लड़कियों का यौन उत्पीड़न किया। वहीं उसकी मां का कहना है कि वह केवल सफाई का काम करता था और वहां उसका कोई और काम नहीं था।
परिवार के दावे के बाद केस में आया नाटकीय मोड़
अक्षय शिंदे के माता-पिता के इन खुलासों के बाद इस मामले ने एक नाटकीय मोड़ ले लिया है। उनके बयान अधिकारियों द्वारा अब तक पेश की गई बातों से अलग कहानी पेश करते हैं। जांच जारी है और अधिकारी अक्षय के परिवार द्वारा किए गए इन नए दावों की जांच कर रहे हैं।
गांव वालों ने घर पर की तोड़-फोड़, परिवार हुआ बेघर
खरवाई गांव वालों ने बुधवार को अक्षय के घर में तोड़फोड़ की और उसके परिवार को गांव से निकाल दिया। गांव वालों ने उन्हें पीटा और बिना किसी कारण बताए बाहर निकाल दिया। अक्षय के पिता ने घर छोड़ने पर मजबूर होने पर अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा, "हमें कुछ भी नहीं बताया गया।"












Click it and Unblock the Notifications