बाबा सिद्दीकी की पत्नी यानी जीशान सिद्दीकी की मां पहले थीं हिंदू, शादी करने के लिए अपनाया इस्लाम धर्म
Baba Siddiqui love story with wife Shehzeen: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या दशहरे की रात कर दी गई। ये हत्या उस समय हुई जब बाबा सिद्दीकी अपने विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस से कार पर सवार होकर जा रहे थे। तभी हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गालियां चला कर मौत के घाट उतार दिया था।
बाबा सिद्दीकी बॉलीवुड हीरो सलमान खान के गहरे दोस्त भी थे। बाबा सिद्दीकी ही हत्या के बाद उनका परिवार टूट सा गया है। बांद्रा ब्वाय के नाम से मशहूर बाबा सिद्दीकी के साधारण घड़ी बनाने वाले से लेकर दिग्गज नेता बनने तक के सफर में उनकी पत्नी शहनीज सिद्दीकी ने उनके साथ मजबूत पिलर बन कर सदा खड़ी रहीं।

बाबा सिद्दीकी यानी ज़ियाउद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी की प्रेम कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है। 1977 में कांग्रेस पार्टी से अपने राजनीतिक करियर शुरू करने वाले बाबा सिद्दीकीकी पत्नी शहजीन सिद्दीकी से जाति और धर्म की दीवारें तोड़कर शादी की थी। बाबा सिद्दीकी की पत्नी का पहले ना अलका ब्रिंदा था और वो रंजीत ब्रिंदा की बहन हैं।
बाबा सिद्दीकी से शादी करने के लिए अपनाया था इस्लाम
बाबा की पत्नी ने बाबा सिद्दीकी से शादी करने के लिए अपना हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम धर्म कबूल कर दिया था। जिसके बाद अलका बिंद्रा शहज़ीन सिद्दीकी बन गईं।
बाबा सिद्दीकी का बेटा जीशान सिद्दीकी और बेटी
बाबा सिद्दीकी का एक बेटा जीशान सिद्दीकी है। जीशान सिद्दीकी बांद्रा ईस्ट से कांग्रेस पार्टी से मौजूदा विधायक है और अपने पिता के बहुत करीब थे। वहीं बाबा सिद्दीकी की एक बेटी अर्शिया है जो एक डॉक्टर और उद्यमी हैं।
पिता की दिखाई राह पर चले जीशान सिद्दिकी
बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद जीशान पिता दिखाए रास्ते पर चलते हुए आज एनसीपी ज्वाॅइन कर ली है और एनसीपी ने उनकी ही सीट बांद्रा ईस्ट को उम्मीदवार बनाने का ऐलान कर दिया है।
बाबा ने एक झटके में छोड़ दी थी कांग्रेस
बता दें लोकसभा चुनाव से ठीक पहले फरवरी 2024 को बाबा सिद्दीकी कांग्रेस को 49 साल बाद छोड़ दी थी और अजित पवार की एनसीपी ज्वॉइन कर ली थी। जिसके बाद उनके बेटे जीशान को कथित तौर पर कांग्रेस से निकाल दिया था। हालांकि जीशान सिद्दीकी ने इसे गलत बताया था।
पिता को याद कर भावुक हुए जीशान
शुक्रवार को बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को अजित पवार की एनसीपी ने उन्हीं की सीट बांद्रा ईस्ट से एनसीपी उम्मीदवार घाेषित किया तो जीशान सिद्दीकी अपने पिता को याद कर भावुक होक गए। उन्होंने कहा मेरे पिता बाबा सिद्दीकी जी हमेशा समाज के गरीबों और कमजोर वर्गों के लिए लड़ते थे और कड़ी मेहनत और दृढ़ता में विश्वास करते थे। एक पिता के रूप में वांद्रे पूर्व में हमने जो काम किया है, उसके बाद मुझे इन चुनावों में जीतते हुए देखना उनका सपना था और अब यह मेरा कर्तव्य है कि मैं उनके सपने को पूरा करूं और वांद्रे पूर्व के लोगों की सेवा करूं।












Click it and Unblock the Notifications