बाबा सिद्दीकी का शव राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक, मुंबई वासियों ने नम आखों से दी विदाई
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी का अंतिम संस्कार रविवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के बड़ा कब्रिस्तान में किया गया। शनिवार को मुंबई में उनकी हत्या कर दी गई। इस मौके पर बाबा सिद्दीकी के अंतिम संस्कार के दौरान प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल और अजीत पवार सहित राकांपा नेता बड़ा कब्रिस्तान में मौजूद रहे। इस बीच हत्याकांड में को लेकर मुंबई पुलिस का एक्शन जारी है। मामले में अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि तीन आरोपियों की पुलिस का अब भी तलाश है।
बाबा सिद्दीकी के पार्थिव शरीर को उनके बांद्रा स्थित आवास से कब्रिस्तान ले जाया गया। अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी सख्या में उनके समर्थकों की भीड़ मौजूद रही। कब्रिस्तान में मुस्लिम रिवाजों के मुताबिक, पहले जनाजे की नमाज अदा की गई और उसके बाद बाबा के पार्थिव शरीर को दफन किया गया। एनसीपी नेता को मुंबई लाइन के बड़ा कब्रिस्तान में दफनाया गया है. इसके पहले उनको राजकीय सम्मान दिया गया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कब्रिस्तान में सिर्फ परिवार के लोगों को ही जाने की इजाजत दी गई थी।

बाबा को आखिरी विदाई देने के लिए हजारों की संख्या में लोग जुटे थे। अंतिम विदाई से पहले बड़ा कब्रिस्तान में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। इस मौके पर मुंबई के बड़ा कब्रिस्तान में कई राजनेता भी शामिल हुए, जिसमें प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल और अजित पवार अन्य नेता मौजूद रहे।
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के दो शूटर यूपी के बहराइच से हैं। धर्मराज कश्यप और शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा आरोपी हैं। इनमें से शिवा फरार है, जबकि धर्मराज को मुंबई पुलिस ने पकड़ लिया है। दोनों आरोपी एक ही गांव गंडारा के रहने वाले हैं।
मामले में कार्रवाई जारी है। यूपी के दोनों शूटरों पर योगी की पुलिस ने एक्शन लेते हुए कई बड़े खुलासे किए हैं। वहीं लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने फेसबुक पर पोस्ट कर बाबा सिद्दीकी मर्डर केस की जिम्मेदारी ली है।
इस बीच पूछताछ के दौरान बहराइच में शूटरों के प्रॉपर्टी की जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। जहां शूटर धर्मराज कश्यप का घर तो उसके पुश्तैनी जमीन में बना है, लेकिन फरार शूटर शिवा गौतम का घर बंजर की जमीन पर बना है। लेखपाल ने बहराइच डीएम को रिपोर्ट भेजी है। बता दें कि बंजर जमीन को लेकर जिला प्रशासन जल्द कार्रवाई कर सकता है। शूटर धर्मराज कश्यप और शिवा गौतम के तीन दोस्तों के बैंक खाते में 50-50 हजार रुपये आए थे। पुलिस ने तीनों दोस्तों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर पूछताछ चालू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications