Baba Siddique: Y-सिक्योरिटी के बावजूद हुई बाबा सिद्दीकी की हत्या, जानिए क्या होती है और किन्हें दी जाती है?
Baba Siddique News: मुंबई के बांद्रा ईस्ट पर शूटरों ने शनिवार 12 अक्टूबर की देर रात एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी। शूटरों ने इस हत्याकांड को उस वक्त अंजाम दिया, जब वह अपने बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस गए थे। वहीं, अब इस हत्याकांड की जिम्मेदारी कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है।
बाबा सिद्दीकी को Y-कैटेगरी की सिक्योरिटी मिली हुई थी। जिस वक्ट शूटरों ने बाबा सिद्दीकी गोली मारकर हत्याकांड को अंजाम दिया उस समय उनके साथ कोई सिक्योरिटी का आदमी नहीं था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाबा सिद्दीकी को 15 दिन पहले जान से मारने की धमकी मिली थी और इसके बाद उनकी सुरक्षा को बढ़ा दिया गया था।

बाबा सिद्दीकी को Y कैटेगरी की सुरक्षा दी गई थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि Y लेवल की सिक्योरिटी क्या होती है और ये किन्हें दी जाती है? अगर नहीं तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं...
क्या होती है वाई कैटेगरी की सिक्योरिटी?
बता दें, कुछ लोगों को भारत सरकार द्वारा सुरक्षा दी जाती है। ये सुरक्षा उन लोगों को दी जाती है, जिन्हें किसी तरह का जान का खतरा होता है। सुरक्षा एजेंसी व्यक्ति की जान के खतरे को देखती हैं और उसके आधार पर सुरक्षा दी जाती है। भारत में आमतौर पर पांच तरह की VVIP सुरक्षा दी जाती हैं। इन्हीं में से एक है वाई कैटेगरी की सुरक्षा।
कितने होते है सुरक्षाकर्मी
Y श्रेणी की सुरक्षा दल में 11 लोग होते हैं, जिनमें 1 से 2 पुलिस अधिकारी शामिल होते हैं। इसमें दो पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (पीएसओ) भी होते हैं। सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने वालों में एनएसजी कमांडो से लेकर अन्य एजेंसियों से जुड़े जवान और अधिकारी शामिल होते हैं, जिनकी तैनाती खतरों को देखते हुए की जाती है।
किन्हें मिलती है यह सुरक्षा
Y श्रेणी की सुरक्षा वरिष्ठ सरकारी नेता, न्यायाधीश और अन्य लोग जिन्हें जान का खतरा हो सकता है, ऐसे लोगों को दी जाती है। वाई स्तर की सुरक्षा कवर मशहूर हस्तियों, व्यापारियों और पत्रकारों को भी दी जा सकती है, जिन्हें जान जाने का खतरा होता है।












Click it and Unblock the Notifications