Baba Siddique Murder: मिर्ची स्प्रे लाए थे हमलावर, रची खौफनाक साजिश, तीसरे ने पहले ही चला दी गोली
पूर्व राज्य मंत्री व राष्ट्रवादी कम्युनिस्ट पार्टी (रांकपा) के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड (Baba Siddiqui murder) मामले में दो आरोपियों को हिरासत लिए जाने के बाद कोर्ट ने उन्हें 21 अक्टूबर तक हिरासत में भेज दिया है। मामले में जांच कर रही मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने रविवार को अब तक की जांच को लेकर प्रेस वार्ता में मामले में जुड़ी अहम कार्रवाई की जानकारी दी।
एनसीपी के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की जांच लॉरेंस बिश्नोई गैंग की सलिंप्तता के एंगल से भी की जा रही है। रविवार को डीसीपी क्राइम ब्रांच दत्ता नलवाडे ने कहा कि सोशल मीडिया पर कथित दावे और पोस्ट की प्रामाणिकता की जांच की जा रही है।

डीसीपी ने मीडिया के सामने मामले की ब्रीफिंग करते हुए कहा, "कल रात 9:00 से 9:30 बजे के बीच निर्मल नगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत पूर्व राज्य मंत्री बाबा सिद्दीकी को उनके बेटों के कार्यालय के बाहर गोली मार दी गई। मामला दर्ज कर जांच के टीम गठित की जा चुकी है। क्राइम ब्रांच ने मौके से दो आरोपियों को हिरासत में लिया। आरोपियों के पास से दो पिस्तौल और 28 राउंड बरामद किए गए हैं। 21 अक्टूबर तक आरोपियों की हिरासत हमारे पास है। हम मामले में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की भूमिका की जांच कर रहे हैं। बाबा सिद्दीकी के पास कोई वर्गीकृत सुरक्षा नहीं थी लेकिन उन्हें तीन सुरक्षाकर्मी दिए गए थे।"
डीसीपी क्राइम ब्रांच नलवाड़े ने आरोपियों की ओर की गई साजिश का खुलासा करते हुए कहा कि आरोपी मिर्ची स्प्रे लेकर आये थे, पहले आरोपी स्प्रे करने वाले थे फिर गोली चलाने वाले थे लेकिन तीसरे आरोपी शिव कुमार गौतम ने सीधे फायरिंग शुरू कर दी। बाबा सिद्दीकी के साथ थे तीन सिपाही घटना के वक्त भी तीन सिपाही थे लेकिन वे कुछ नहीं कर सके। इस फायरिंग में एक और शख्स घायल हुआ है।
डीसीपी ने कहा, " शाम करीब 9.30 बजे जब वह (बाबा सिद्दीकी) अपने बेटे के ऑफिस के बाहर आए तो उन्हें गोली मार दी गई. निर्मल नगर पुलिस स्टेशन परिसर में मामला दर्ज किया गया है। दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है.'' हर एंगल से जांच की जा रही है। आरोपियों के पास से 2 पिस्तौल और 28 राउंड बरामद किए गए हैं। लॉरेंस बिश्नोई के एंगल से भी जांच की जा रही है।"












Click it and Unblock the Notifications