Baba Siddique: 'महीनों से नहीं हुई थी बात', शूटर्स के परिवार ने किए नए खुलासे, घर पर कर के गए थे कौन से बहाने?

Baba Siddique Case: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अजित पवार गुट के एक प्रमुख नेता, बाबा सिद्दीकी की मुंबई के बांद्रा में हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना 12 अक्टूबर को निर्मल नगर में कोलगेट ग्राउंड के पास उनके बेटे, विधायक जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर हुई।

बाबा सिद्दीकी पर हुए हमले ने राजनीतिक समुदाय में खलबली मचा दी है। हमलावरों की पहचान, हरियाणा के गुरमेल बलजीत सिंह (23 साल), उत्तर प्रदेश के धर्मराज कश्यप (19 साल) और उत्तर प्रदेश के शिव कुमार के रूप में की गई है। हमलावरों के परिवार उनके इस गुनाह के बारे में जानकार स्तब्ध हैं। उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि उनके बच्चों ने किसी की जान ले ली है।
यह भी देखें: Baba Siddiqui Murder: यूपी के शूटरों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं, हरियाणा के आरोपी पर कत्ल का आरोप

Baba Siddique case

आरोपियों के परिवार ने क्या बताया?

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक, धर्मराज कश्यप की मां का कहना है, "दो महीने पहले वह स्क्रैपयार्ड में काम करने पुणे गया था। तब से केवल एक बार ही उससे हमारी बात हुई है..." उत्तर प्रदेश के बहराइच से 19 वर्षीय धर्मराज राजेश कश्यप के रिश्तेदारों ने भी दावा किया कि उन्हें उसकी स्थिति की कोई जानकारी नहीं थी और वे उससे संपर्क में नहीं थे।

गुरमैल बलजीत सिंह, 23 वर्षीय आरोपी जिसे एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था, हरियाणा के कैथल में रह रहे उसके परिवार के अनुसार, एक अन्य हत्या के मामले में जमानत पर बाहर था जिसके लिए उसने जेल में समय बिताया था। परिवार ने बताया कि उनका उससे लंबे समय से कोई संपर्क नहीं था।

हत्या के मामले में गुरमेल काट चुका था जेल की सजा

गुरमेल की दादी, फुली देवी, जो आरोपी के छोटे भाई के साथ रहती हैं, ने बताया कि वह 2019 में एक हत्या के मामले में जेल में था। तीन महीने पहले, वह जमानत पर रिहा हुआ था और तब से उसने परिवार से संपर्क नहीं किया है। आरोपी गुरमेल सिंह की दादी ने कहा, "वह मेरा पोता था, लेकिन अब वह मेरे लिए कुछ नहीं है। उसने मुझसे संपर्क नहीं किया है..."

फरार आरोपी की उम्र 20 साल से कम!

फरार आरोपी शिवा की मां का कहना है, "वह पुणे में कबाड़खाने में काम करने गया था। मुझे बस इतना ही पता था। मुझे नहीं पता था कि वह मुंबई में क्या कर रहा था...वह होली में घर आया था। उसके बाद, वह नहीं आया। वह मुझसे फोन पर भी बात नहीं कर रहा था, इसलिए मैं घटना के बारे में कुछ नहीं कह सकती। उसकी उम्र लगभग 18-19 साल है..."

आरोपियों को कोर्ट में पेश करने से मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपियों की पहचान गुरमेल सिंह और धर्मराज कश्यप के रूप में की गई है। उन्हें मुंबई के एस्प्लेनेड कोर्ट में पेश करने से पहले मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।

सलमान से दोस्ती की वजह से हुई हत्या!

गुरमैल और कश्यप ने मुंबई पुलिस को बताया कि वे लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं। उसी गैंग के एक सदस्य ने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि बिश्नोई गैंग इस हत्या के पीछे है। साथ ही उस में इशारा किया गया कि इसके पीछे नेता के बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ संबंध हत्या की एक वजह हो सकती है। एक तीसरा शूटर, शिव कुमार, जो भी यूपी से है, अभी भी फरार है, और उसकी तलाश जारी है।
यह भी देखें: 'सलमान खान हम जंग नहीं चाहते थे', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+