VIDEO: ट्रेन के AC कोच में यात्रियों पर वाटरफॉल! कांग्रेस बोली- खोखले प्रचार की सच्चाई, रेलवे ने दिया ये जवाब
अवंतिका एक्सप्रेस के एक सेकंड क्लास के एसी कोच की खसता हालत का वीडियो सामने आया है। जिससे रेलवे की व्यवस्थाओं की पोल खुलती नजर आ रही है। जिसे लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तंज कसा है।
Avantika Express Waterfall: बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है। जगह-जगह जलभराव की स्थिति सामने आ रही है। इसी बीच मुंबई-इंदौर के बीच चलने वाली अवंतिका एक्सप्रेस एसी कोच की खस्ता हालत की तस्वीर भी सामने आई है। जिसमें यात्री के ऊपर ट्रेन की छत से तेज पानी का झरना बहता नजर आ रहा है। मामले में कांग्रेस ने केंद्र सरकार की खिंचाई की है।
कांग्रेस ने सभी 18 वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने वाले प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर स्पष्ट रूप से कटाक्ष करते हुए कहा कि काश खोखले प्रचार की जगह रेलवे के लिए कुछ काम किया होता। झंडी दिखाने वाले रेल मंत्री अभी विदेश में हैं, नाम वाले रेल मंत्री ध्यान दें।

वहीं, महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा ने ट्वीट किया कि भारतीय रेलवे की दुर्दशा के लिए कौन जिम्मेदार है? हालांकि, मामले का वीडियो सामने आने के बाद रेलवे ने जवाब भी दिया है। क्या दिया रेलवे ने जवाब ?
पश्चिमी रेलवे ने कहा कि मामले पर तुरंत ध्यान दिया गया है। अवंतिका एक्सप्रेस के सभी कोचों की गहन जांच की गई है। ट्रेन ने अपनी वापसी यात्रा शुरू कर दी है। अब ऐसी कोई समस्या नहीं है। यात्री सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है और पश्चिम रेलवे यात्रियों की शिकायतों को हल करने में कोई कसर नहीं छोड़ती है।
रेलवे प्रशासन की जमकर आलोचना
उधर, वीडियो पर ट्विटर यूजर्स ने व्यंग्यात्मक पोस्ट किए। एक ने कहा कि भारतीय रेलवे ने ओपन शॉवर सुविधा के साथ नया सूट कोच लॉन्च किया है। वहीं, एक अन्य ने कहा कि भारतीय रेलवे इन ट्रेनों में यात्रियों को शॉवर जेल, शैंपू और बाथरोब उपलब्ध कराने पर भी चर्चा कर रहे है।












Click it and Unblock the Notifications