एकनाथ शिंदे गुट के विधायक उदय सामंत की गाड़ी पर हमला, 5 गिरफ्तार, 10 के खिलाफ FIR

पुणे ,03 अगस्त। एकनाथ शिंदे गुट के विधायक उदय सामंत की गाड़ी पर पुणे में मंगलवार को कटराज चौक के पास कुछ लोगों ने हमला कर दिया है। उदय सामंत ने कहा कि पुलिस इस बात की जांच करेगी कि हमलावर मेरा पीछा कर रहे थे या फिर मुख्यमंत्री का। सामंत जब उस इलाके से गुजर रहे थे जहां आदित्य ठाकरे की जनसभा चल रही थी तभी उनकी गाड़ी पर हमला हो गया। हमले की निंदा करते हुए सामंत ने कहा कि महाराष्ट्र में राजनीति इस तरह से नहीं होती है। इसकी भर्त्सना होनी चाहिए। हमलावरों ने बेसबॉल स्टिक से और पत्थरों से हमला किया। मुख्यमंत्री का काफिला मेरे से आगे चल रहा था। पुलिस इस मामले की जांच करेगी कि हमलावर मेरा पीछा कर रहे थे या मुख्यमंत्री का। सामंत ने कहा कि मैं इस तरह के हमलों से डरने वाला नहीं हूं। मैंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से बात की है, उन्हें इस घटना की जानकारी दी है। पुलिस मामले की जांच करेगी।

samant

वहीं इस हमले के 5 संदिग्धों को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसमे शिवसेना का जिलाध्यक्ष संजय मोरे भी शामिल है। इन लोगों के खिलाफ आईपीसी की अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। सीनियर पीआई जगन्नाथ कालस्कर ने कहा कि 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में आगे की जांच चल रही है।

वहीं इस घटना पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि यह कायरतापूर्ण हरकत है। पत्थर फेंक कर भाग जाने में कोई बहादुरी नहीं है। यह हमारी जिम्मेदारी है कि कानून-व्यवस्था बरकरार रहे। अगर कोई कानून को तोड़ने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ हम सख्त कार्रवाई करेंगे। हर किसी को शांति बनाए रखनी चाहिए, लेकिन इसके बाद भी अगर को शांति को भंग करता है तो पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+