'Rupali Chakankar के जरिए हुआ यौन शोषण', अशोक खरात केस में NCP नेता ठोंबरे ने किए नए खुलासे! गिरफ्तारी की मांग

Ashok Kharat case: महाराष्ट्र में स्‍वयंभू ज्‍योतिषी अशोक खरात का मामला इन दिनों काफी सुर्खियों में है, जिसमें रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले की फिलहाल एसआईटी जांच चल रही है। इसी बीच, राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार गुट) की नेता रूपाली ठोंबरे पाटील ने महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रूपाली चाकणकर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

ठोंबरे पाटील ने दावा किया कि नासिक के ढोंगी बाबा कैप्टन अशोक खरात के यौन शोषण-सेक्स रैकेट मामले में चाकणकर के माध्यम से महिलाओं पर सीधे यौन अत्याचार किए गए।

Ashok Kharat case

रूपाली चाकणकर की गिरफ्तारी की उठाई मांग

रूपाली ठोंबरे ने चाकणकर पर हमला बोलते हुए कहा, "आप दसवीं फेल और मुर्गी चोर ढोंगी बाबा के ट्रस्ट पर हैं। आपके माध्यम से महिलाओं का यौन शोषण हुआ। आपको गिरफ्तार किया जाना चाहिए, गिरफ्तारी क्यों नहीं हो रही?"

रूपाली चाकणकर ने अशोक के लिए काटी छोटी उंगली

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रूपाली ठोंबरे पाटील ने यह भी आरोप लगाया कि जिन लोगों को चाकणकर 'पूजा' के लिए ले गईं, वे उन्हें बचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चाकणकर ने उन लोगों को "आपके भी वीडियो वायरल करूंगी" जैसी धमकियां दीं, जिन्होंने कथित तौर पर अपनी निष्ठा में छोटी उंगली काटी थीं। इसी डर से वे चाकणकर को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

'पुलिस भी चाकणकर को बचा रही'

रूपाली ठोंबरे ने आगे आरोप लगाया, "पुलिस चाकणकर और उनके परिवार को बचा रही है।" उन्होंने चाकणकर की समझ पर सवाल उठाए, कहा कि उन्हें न कानून की जानकारी है, न संविधान की और न व्यवहार के रीति-रिवाजों की। उन्होंने कहा, "जिन्हें महिला आयोग के पद की गरिमा पता नहीं, उन्हें 28 या 280 दिन बाद बोलने दें, उनके पास बोलने को कुछ नहीं है। रूपाली चाकणकर को सबूतों के साथ बात करनी चाहिए।" रूपाली ठोंबरे ने अंत में मांग की है कि रूपाली चाकणकर के गिरोह से जुड़ी सभी महिलाओं पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।

अशोक खरात पर लगे हैं ये गंभीर आरोप

नासिक में अशोक खरात पर महिलाओं के यौन शोषण, ब्लैकमेलिंग और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप हैं। इस मामले में खरात को गिरफ्तार कर लिया गया है और एसआईटी जांच जारी है। इस प्रकरण में रूपाली चाकणकर के खरात के साथ घनिष्ठ संबंधों को दर्शाती तस्वीरें-वीडियो वायरल हुए थे। इसी वजह से चाकणकर को महिला आयोग और पार्टी के अपने पद छोड़ने पड़े थे। ठोंबरे पाटील ने इस मामले में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर रूपाली चाकणकर को तुरंत गिरफ्तार करने और उन्हें सह-आरोपी के रूप में जांच में शामिल करने की मांग की है।

'मैं और मेरा परिवार', Rupali Chakankar ने अशोक खरात से संबंधों पर तोड़ी चुप्‍पी, पैर धोते वायरल हुआ था वी‍डियो
'मैं और मेरा परिवार', Rupali Chakankar ने अशोक खरात से संबंधों पर तोड़ी चुप्‍पी, पैर धोते वायरल हुआ था वी‍डियो

रूपाली ठोंबरे पाटील के इन गंभीर आरोपों से महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में भारी हलचल मच गई है। चूंकि रूपाली ठोंबरे और रूपाली चाकणकर दोनों एक ही पार्टी से हैं, यह विवाद अब राष्ट्रवादी कांग्रेस के भीतर एक आंतरिक संघर्ष का रूप लेता दिख रहा है।

Rupali Chakankar की बहन प्रतिभा स्‍वयंभू बाबा आशोक खरात केस में फंसी, 132 फर्जी खाते, 62 करोड़ का लेनदेन
Rupali Chakankar की बहन प्रतिभा स्‍वयंभू बाबा आशोक खरात केस में फंसी, 132 फर्जी खाते, 62 करोड़ का लेनदेन
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+