आर्यन खान केस से हटाए गए NCB अधिकारी समीर वानखेड़े, दिल्ली की टीम करेगी जांच
मुंबई, 05 नवंबर: मुंबई एनसीबी के जोनल डॉयरेक्टर और आर्यन खान मामले के जांच के अधिकारी समीर वानखेड़े को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने हटा दिया है। समीर वानखेड़े को अब NCB के हेडक्वार्टर में अटैच किया गया है। समीर वानखेड़े पर एनसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने कई संगीन आरोप लगाए थे। जिसके बाद से एनसीबी उन पर लोगों आरोपों की जांच कर रही थी।
Recommended Video

एनसीबी दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र उप महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने बताया कि, हमारे जोन के कुल 6 मामलों की अब दिल्ली की टीमें (एनसीबी की) जांच करेंगी, जिसमें आर्यन खान का मामला और 5 अन्य मामले शामिल हैं। यह एक प्रशासनिक निर्णय है। दिल्ली एनसीबी की एक टीम इस फैसले के बाद कल मुंबई पहुंच रही है। यह टीम आर्यन खान के मामले और 5 अन्य मामलों सहित मुंबई क्षेत्र के 6 मामलों की जांच करेगी।
आर्यन खान केस के हटाए जाने के बाद मीडिया से बात करते हुए समीर वानखेड़े ने कहा कि, मुझे जांच से नहीं हटाया गया है। अदालत में मेरी रिट याचिका थी कि मामले की जांच किसी केंद्रीय एजेंसी से की जाए। इसलिए आर्यन मामले और समीर खान मामले की जांच दिल्ली एनसीबी की एसआईटी कर रही है। यह दिल्ली और मुंबई की एनसीबी टीमों के बीच का समन्वय है। जिन मामलों की जांच दिल्ली एनसीबी की टीम करेगी, उनमें आर्यन खान और नवाब मलिक के दामाद समीर खान के ड्रग्स केस मामले के अलावा अभिनेता अरमान कोहली, दाऊद इब्राहिम कासकर के छोटे भाई इकबाल कासकर और कश्मीर ड्रग्स केस शामिल है।
बता दें कि आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा समेत अन्य को मुंबई तट के पास क्रूज पोत पर छापेमारी के बाद एनसीबी ने तीन अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। आर्यन आठ अक्टूबर से आर्थर रोड जेल में बंद थे। बॉम्बे हाई कोर्ट ने आर्यन को 28 अक्टूबर को जमानत दी थी। आर्यन के खिलाफ ड्रग्स रखने, उसका सेवन करने, प्रतिबंधित मादक पदार्थ की खरीद और बिक्री तथा साजिश के मामले में स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस कानून) की उपयुक्त धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications