महाराष्‍ट्र में चाचा-भतीजे की बार-बार मुलाकात क्‍या सच में शरद पवार की छवि को धूमिल कर रही?

महाराष्‍ट्र के डिप्‍टी सीएम अजित पवार की शरद पवार के साथ पुणे के बिजनेसमैन के घर में मुलाकात के बाद जमकर अटकलों का दौर शुरू हो चुका है। यहां तक महाराष्‍ट्र में बड़ी उलटफेर होने के कयास भी लगाए जा रहे हैं। हालांकि ये पहला मौका नहीं है जब चाचा-भतीजे की मुलाकात हुई है, महाराष्‍ट्र की भाजपा सरकार में अजित पवार के शामिल होने बाद भी चाचा-भतीजे की कई मुलाकातें हो चुकी हैं।

 Ajit Pawar

जहां चाचा शरर और भतीजे अजित पवार की इन मुलाकातों को लेकर महाराष्‍ट्र में बड़ी फेरबदल होने के कयास लगाए जा रहे वहीं दूसरा पहलू ये है कि शरद पवार के हितैषियों का दावा है कि महाराष्‍ट्र डिप्‍टी सीएम अजित पवार से एनसीपी मुखिया की ये बार-बार मुलाकात शरद पवार की छवि को धूमिल कर रही है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्‍या सच में शरद पवार की छवि धूमिल हो रही है?

दरअसल उद्धव बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना-यूबीटी ने ऐसा ही दावा अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में किया है।
शिवसेना-यूबीटी ने लिखा है कि अजित पवार से शरद पवार की मुलाकात को देखना दिलचस्‍प है और शरद पवार इससे बच नहीं रहे हैं।

सामना के संपादकीय में उद्वव की सेना ने आशंका जताई कि भाजपा के 'चाणक्‍य' अजित पवार को शरद पवार से बार-बार मिलने भेज कर भ्रम पैदा करने की कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही दावा कि इस तरह की मुलाकातें शरद पवार की छवि को धूमिल कर रही है जो सही नहीं है।

सामना में ये भी लिखा गया कि हर दिन भ्रम की स्थिति अब लोगों की समझ से परे है। इसके साथ ही लिखा गया कि महाराष्‍ट्र सरकार में भाजपा के साथ अजित पवार का हाथ मिलाना सीएम शिंदे गुट के लिए बड़ा मजाक बन चुका है।

चाचा-भतीजे की मुलाकातों की क्‍या है सच्‍चाई

हालांकि उद्वव ठाकरे गुट जिन शरद पवार के बारे में ये दावा कर रहा है, वो राजनी‍ति के धुरंधर खिलाड़ी है। ऐसे में ये कहना कि एनसीपी प्रमुख भाजपा के द्वारा अजित पवार के जरिए चली जा रही साजिश का शिकार हो रहे हैं, तो ये असंभव बात है। शरद पवार को लेकर विपक्षी गठबंधन इंडिया में भाजपा ऐसा करके भ्रम उत्‍पन्‍न कर पाएगी ये भी नामुमकिन है।

हालांकि शरद पवार इन अटकलों के बीच साफ कर चुके हैं कि मेरी पार्टी (एनसीपी) बीजेपी के साथ नहीं जाएगी। भारतीय जनता पार्टी के साथ किसी भी तरह का जुड़ाव एनसीपी की राजनीतिक नीति के लिए फिट नहीं है।

शरद पवार को मनाने में जुटे हैं अजित गुट के नेता

बता दें हाल ही में अजित पवार के साथ महाराष्‍ट्र की सरकार में शामिल हुए 9 मंत्री और उनके गुट के विधायक बया बी सेंटर में एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मिले थी। जिसमें शरद पवार को अजित पवार के सरकार में शामिल होने के फैसले को स्‍वीकार करने की गुजारिश की थी लेकिन शरद पवार माने नहीं थे।

जयंत पाटिल को लेकर लगाई जा रही ये अटकलें

वहीं इसके बाद पुणे में बिजनेसमैन के घर पर शरद पवार और अजित पवार की इस बैठक में जयंत पाटिल भी शामिल थे जिसके लिए दावा किया जा रहा है कि वो अजित पवार के गुट में शामिल हो सकते हैं। हालांकि दोनों की पहले कभी नहीं पटी है लेकिन जयंत ने मीटिंग के बाद कहा कि वो चाचा भतीजे की मीटिंग में मौजूद थे दोनों के बीच क्‍या बात हुई इसके बारे में उन्‍हें पता नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+