महाराष्ट्र के वडवान बंदरगाह प्रोजेक्ट के विकास को मिली मंजूरी, फडणवीस ने जताया आभार
Wadwan Port Project: महाराष्ट्र को केंद्र सरकार की ओर से बड़ा तोहफा मिला है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया महाराष्ट्र के वडवान बंदरगाह परियोजना के विकास को मंजूरी मिल चुकी है।
इसके साथ ही देवेद्र फडणवीस ने कहा कि ये प्रोजेक्ट महाराष्ट्र की प्रगति में नया प्रतिमान स्थापित करेगा। डिप्टी सीएम ने बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट ने बड़वान में ऑलवेदर ग्रीनफील्ड डीप-ड्राफ्ट प्रमुख बंदरगाह के विकास को मंजूरी दी है। जिसके लिए मैं उनका दिल से आभार व्यक्त करता हूं।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया ये प्रोजेक्टा पूरा होने के बाद यह पोर्ट दुनिया के टॉप 10 पोर्ट में से एक होगा। इस परियोजना का 76,220 करोड़ का कुल खर्च आएगा। फडणवीस ने बताया इस पोर्ट डेवलपमेंट से करीब 10 लाख नए रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे।
उन्होंने कहा पालघर में पीएम गति शक्ति के तहत ऐतिहासिक बंदरगाह का निर्माण होने से आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा और करोड़ों लोगों को रोजगार के अवसर पैदा होंगे।












Click it and Unblock the Notifications