मुंबई: सचिन वाजे को भेजा गया जेल, NIA का नया खुलासा- कर रहा था बड़ी घटना की प्लानिंग
मुंबई। एंटीलिया केस की जांच के दौरान गिरफ्तार किए गए मुंबई पुलिस के अफसर सचिन वाजे को अदालत को 23 अप्रैल तक जेल भेज दिया है। वाजे एंटीलिया केस में मिली कार के मालिक मनसुख हिरेन की हत्या के मामले में एनआईए ने गिरफ्तार किया था और उनसे पूछताछ कर रही थी।

वहीं वाजे के वकील ने उनकी जान को खतरा बताते हुए कोर्ट से जेल में सुरक्षित सेल में रखने की मांग की है।
वहीं एनआईए के स्रोत के हवाले से पता चला है कि एंटीलिया के पास विस्फोटक प्लांट करने के बाद सचिन वाजे एक और बड़ी घटना की तैयारी कर रहा था। एनआईए इस बात का पता लगा रही है कि क्या प्रदीप शर्मा ने लॉजिस्टिक सपोर्ट दिया था। एनआईए ने बताया है कि परमबीर सिंह का बयान गवाह के रूप में रिकॉर्ड किया गया है न कि सस्पेक्ट के रूप में।
क्या है मामला ?
इसी साल 25 फरवरी को उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के पास एक स्कॉर्पियो बरामद हुई थी जिसमें जिलेटिन की छड़े रखी हुई थीं। यह गाड़ी थाने में ऑटो पार्ट्स की दुकान करने वाले मनसुख हिरेन की थी। 4 मार्च को मनसुख हिरेन के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी और अगले दिन उनका शव कालवा के पास समुद्र में खाई में मिला था। सचिन वाजे को हिरन की हत्या में आरोपी बनाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications