Anmol-Khrisha Love Story: अनमोल की हमेशा के लिए होने जा रही कृशा, जानिए कैसे शुरू हुई प्रेम कहानी
anmol ambani, khrisha shah, tina ambani, anil ambani, wedding, haldi, love story,
मुंबई, 20 फरवरी: कृशा शाह के साथ अनमोल अंबानी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अनमोल अनिल और टीना के बड़े बेटे हैं। इस बीच उनके वेडिंग प्रोग्राम्स जैसे मेहंदी और हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। ऐसे में लोग अनमोल अंबानी और कृशा शाह के बारे में काफी दिलचस्पी दिखाकर उनके बारे में इंटरनेट से जानकारी जुटा रहे हैं। कई लोग इस बारे में की जानने के लिए सर्च कर रहे हैं कि आखिर दोनों लोगों की मुलाकात कैसे और कहां, तो इस खबर में आपको बताने जा रहे हैं अनमोल और कृशा की लव स्टोरी...
Recommended Video

ऐसे हुई दोनों यंगस्टर की पहली मुलाकात
बिजनेसमैन अनिल अंबानी के बेटे अनमोल अंबानी के लिए 20 फरवरी काफी 'अनमोल' होने जा रही है। वो कृशा शाह से शादी करने वाले हैं। ऐसे में जानिए कि आखिर कैसे दोनों यंगस्टर की पहली मुलाकात हुई और बात शादी तक पहुंच गई। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक कृशा और अनमोल पहली बार अपनी फैमिली के जरिए आपस में मिले थे, हालांकि शादी तक कैसे पहुंची तो इसके बारे में जानिए आगे...

फैमिली के जरिए मिले अनमोल-कृशा
अपनी रिपोर्ट में दोनों के कॉमन दोस्त के हवाले से बताया गया कि अनमोल और कृशा का आपस में कनेक्शन इतना खास नहीं था। और ना ही हर लव स्टोरी की तरह दोनों को पहली नजर में प्यार हो गया। अनमोल और कृशा अपनी फैमिली के जरिए मिले। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को जानने के लिए एक दूसरे के साथ काफी टाइम स्पेंड किया। अनमोल को कृशा के डिडिकेशन ने काफी प्रभावित किया। कृशा ने डायस्को नाम के ऐप को अपने भाई मिशाल के साथ डलवप किया था।

कुछ ऐसी थी पहली मुलाकात
इसके अलावा अनमोल अंबानी इस बात को भी जानना चाहते थे कि कृशा का प्लान क्या है। इसी के साथ कषा अपने सोशल एक्टिविज्म को बढ़ाने के बारे में खुद को कहां देखती हैं। इसके अलावा दोस्त के हवाले से यह भी बताया गया कि दोनों लोग अपनी पहली मीटिंग के बाद एक दूसरे के संपर्क में रहे थे। इसी के साथ उन्होंने तय किया कि वे अपने शेड्यूल के मुताबिक जल्द से जल्द समय निकाल लेंगे। कॉमन फ्रेंड से पता चला कि कृशा भी खाने की शौकीन है और इसी के चलते दोनों काफी करीब आ गए।

फूड और मूवी लाए दोनों को करीब
इतना ही नहीं फ्रेंड ने बताया कि उन्होंने थाई फूड और यूरोपीय कुजीन (व्यंजन) पर बात की और नोट्स भी एक दूसरे के साथ शेयर किए। ऐसे में दोनों के बीच दोस्ती हो गई और धीरे-धीरे अच्छी बॉन्डिंग बनने लगी। ऐसे में दोनों लोगों के परिवारों को भी एहसास हुआ कि अनमोल और कृशा के बीच कनेक्शन अच्छा हो गया है। फूड लवर होने के साथ-साथ दोनों लोगों को उनका फिल्म प्रेमी भी करीब लाया। रिपोर्ट की मानें तो कृशा शाह को टीना अंबानी और अनिल काफी लाइक करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications