Andheri East bypoll: शिवसेना में दो फाड़ होने के बाद पहली बार उद्धव-शिंदे खेमे के बीच कड़ी टक्कर

मुंबई, 04 अक्टूबर। Andheri East bypoll: शिवसेना में दो फाड़ होने के बाद जिस तरह से महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा और एकनाथ शिंदे भाजपा की मदद से प्रदेश के मुख्यमंत्री बने, उसके बाद शिवसेना पर अधिकार को लेकर दोनों गुटों के बीच लड़ाई चल रही है। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार के गिरने के बाद पहली बार शिवसेना के दोनों गुटों की बड़ी परीक्षा होने जा रही है। अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट पर उपचुनाव में शिवसेना के दोनों गुट आमने-सामने होंगे। बता दें कि जून माह में उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे के बीच विवाद के चलते दोनो ही गुट अलग हो गए थे।

eknath-uddhav

चुनाव आयोग ने सोमवार को चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया था। बता दें कि चुनाव की घोषणा ऐसे समय में हई है जब शिवेसना के दोनों गुट पार्टी के चुनाव चिन्ह पर दावा कर रहे हैं। शिवसेना विधायक रमेश लटके की मौत के बाद यह सीट खाली हो गई थी, जिसके बाद यहां उपचुनाव कराया जा रहा है। उद्धव ठाकरे कैंप की ओर से दिवंगत रमेश लटके की पत्नी रुतुजा मैदान में हैं। वहीं मुरजी पटेल को भारतीय जनता पार्टी ने मैदान में उतारा है। मुरजी को उम्मीद है कि वह शिंदे खेमे की मदद से चुनाव जीत सकते हैं।

अंधेरी ईस्ट की बात करें तो यहां अधिकतर मराठी भाषी वोटर हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि इस लिहाज से उद्धव ठाकरे खेमे का पलड़ा भारी हैइस चुनाव के जरिए इस बात का भी अंदाजा लगेगा कि एकनाथ शिंदे की सरकार को लेकर क्या रुख है। महाराष्ट्र चुनाव आयोग के अधिकारी ने बताया कि शिंदे गुट की ओर से इस सीट पर उम्मीदवार को नहीं उतारा है लिहाजा यह देखने वाली बात होगी क्या रुतुजा चुनाव में जीत दर्ज करती हैं। शिंदे और ठाकरे गुट में चुनाव चिन्ह को लेकर विवाद बना हुआ है। यह मसला अभी भी चुनाव आयोग के पास है, माना जा रहा है कि इसका फैसला जल्द नहीं आने वाला है। ऐसे में चुनाव आयोग का आने वाला फैसला दोनों गुटों के लिए मुश्किल खड़ा कर सकता था।

मुंबई भाजपा चीफ आशीष सेलार ने कहा कि पटेल को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। पटेल ने बीएमसी चुनाव में 2017 में जीत दर्ज की थी, लेकिन वह अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके थे क्योंकि उनका जाति सर्टिफिकेट गलत पाया गया था। इसके बाद 2019 में अंधेरी ईस्ट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था और दूसरे पायदान पर रहे थे, जबकि लटके ने जीत दर्ज की थी। वहीं एनसीपी चीफ शरद पवार ने कहा है कि वह रुतुजा को समर्थन करेंगे। माना जा रहा है कि कांग्रेस भी रुतुजा को समर्थन दे सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+