महाराष्ट्रः कोरोना टेस्टिंग के लिए लड़की के प्राइवेट पार्ट से लिया सैंपल, रेप का मामला दर्ज
अमरावती। कोरोना काल में कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। कहीं कोरोना पॉजिटिव महिला से रेप का मामला सामने आया तो कहीं कोरोना विशेष हॉस्पिटल में रेप व छेड़छाड़ के अनेकों मामले प्रकाश में आए हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है महाराष्ट्र के अमरावती से, जहां लैब टेक्नीशियन ने शर्मनाक करतूत किया है।

लड़की के प्राइवेट पार्ट से लिया सैंपल
दरअसल, लैब टेक्नीशियन ने एक युवती का कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिया था। वैसे तो आमतौर पर नाक और गले के जरिये सैंपल लिया जा रहा है लेकिन इस लैब टेक्नीशियन ने 24 वर्षीय युवती के प्राइवेट पार्ट से सैंपल लिया। युवती की शिकायत पर बडनेरा पुलिस ने रेप का मामला दर्ज कर आरोपित लैब टेक्नीशियन को गिरफ्तार कर लिया है।

साथी कर्मचारियों के साथ गई थी अस्पताल
आरोपित की पहचान अल्पेश अशोक देशमुख के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक लड़की सर्विस स्टोर में काम करती है, वहां का एक कर्मचार कोरोना संक्रमित पाया गया था। ऐसे में सावधानी बरतते हुए लड़की 28 जुलाई को बाकी सभी स्टोर कर्मचारियों के साथ कोरोना टेस्ट सरकारी लैब में करवाया था। उस लैब के टेक्नीशियन ने मौके का फायदा उठाते हुए युवती के साथ शर्मनाक हरकत की।

सैंपल के लिए लड़की को दोबारा बुलाया था
लड़की ने एक बार सैंपल दे दिया था, लेकिन आरोप है कि लैब टैक्नीशियन ने उसे दोबारा बुलाकर कहा कि आपका टेस्ट पॉजिटिव है और उसके बाद उसने लड़की के प्राइवेट पार्ट से सैंपल लिया फिर बताया कि वो कोरोना निगेटिव है। पुणे के एक क्वारंटीन सेंटर में कोरोना पॉजिटिव महिला के साथ छेड़छाड़ और रेप करने की कोशिश की घटना सामने आई थी।

क्वारंटाइन सेंटर में महिला के साथ हुई थी छेड़छाड़
ये घटना पुणे के सिंहगढ़ रोड इलाके स्थित एक क्वारंटीन सेंटर की है जहां महिला अपना इलाज करा रही थी। क्वारंटाइन सेंटर के सुरक्षाकर्मी ने इस घटना को अंजाम दिया और महिला को ना सिर्फ रात भर तंग किया बल्कि दुष्कर्म करने की कोशिश भी की थी। जब महिला इस सेंटर में आई तो सुरक्षा कारणों से आरोपी ने उसका नंबर ले लिया था और अश्लील मैसेज भेजने लगा था।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications