'बाहरियों को भाजपा के 'वफादारों' के सिर पर ...', महाराष्‍ट्र चुनाव से पहले अमित शाह ने कह दी बड़ी बात

Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र के आगामी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महाराष्‍ट्र दौरे पर पहुंचे और चुनाव को लेकर भाजपा के लिए अहम रणनीति शेयर की।

मंगलवार को नागपुर में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने संबोधित किया और विदर्भ में 45 प्‍लस सीटों पर जीत हासिल करने का चुनावी नारा दिया। शाह ने कार्यकर्ताओं से कहा मैं कार्यकताओं का दर्द समझता हूं। मैं दूसरी पार्टियों के नेताओं को भाजपा के वफादार सदस्यों के सिर पर बैठने नहीं देंगे।

Amit Shah

इसके साथ ही अमित शाह ने बूथ स्तर पर जोरदार तरीके से काम करने और पार्टी की स्थिति को मजबूत करने के लिए सहकारिता और आध्यात्मिक क्षेत्रों के लोगों को जोड़ने की सलाह दी।

अमित शाह ने महाराष्ट्र में कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की शिवसेना और शरद पवार की एनसीपी के प्रभाव को खत्म करने के लिए एक बड़ा बयान दिया। उन्‍होंने कार्यकर्ताओं को स्‍पष्‍ठ तौर पर विपक्षी दलों के नेताओं को भाजपा में लाने का आह्वान किया।

तो वह बाहरी लोगों को क्या देगी?

अमित शाह ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा "अगर पार्टी अपने वफादारों को ज्यादा कुछ नहीं देती है, तो वह बाहरी लोगों को क्या देगी? इसलिए बूथों पर पूरी ताकत से काम करें। सहकारी क्षेत्र, आध्यात्मिक क्षेत्र से लोगों को शामिल करें।"

भाजपा के वफादार घर नहीं बैठेंगे

अमित शाह ने पार्टी के वफादारों को आश्वस्त किया कि "भाजपा के वफादार घर नहीं बैठेंगे भाजपा नकारात्मक मानसिकता के साथ नहीं बल्कि महाराष्ट्र चुनाव जीतने के दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ेगी।"

चुनाव की तैयारियां और भाजपा की रणनीति

राज्य चुनाव की तैयारी के लिए अमित शाह बुधवार 25 सितंबर 2024 को नासिक और कोल्हापुर में भाजपा की बैठकों की अध्यक्षता करने वाले हैं। इन बैठकों में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्य इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले जैसे प्रमुख व्यक्ति भी शामिल होंगे।

भाजपा का लक्ष्य

भाजपा का लक्ष्य पर्याप्त संख्या में सीटें जीतकर महाराष्‍ट्र में सरकार बनाने के लिए अपनी स्थिति मजबूत करना है। अमित शाह की रणनीति में न केवल मतदाताओं का दिल जीतना शामिल है, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी शामिल है कि पार्टी के मूल मूल्यों और वफादारों को प्राथमिकता दी जाए।

कब होंगे महाराष्‍ट्र विधान सभा चुनाव 2024?

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में अटकलें लगाई जा रही हैं कि चुनाव नवंबर में हो सकते हैं। महाराष्ट्र में कुल 288 विधानसभा सीटें हैं और बहुमत हासिल करने के लिए किसी भी पार्टी को कम से कम 145 सीटों की जरूरत होती है। वर्तमान में, राज्य में महायुति (एनडीए गठबंधन) की सरकार है, जिसमें भाजपा, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजीत पवार की एनसीपी शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+