Amit Shah का कांग्रेस पर वार, 'शिवाजी के अनुयायियों ने बदला शहरों का नाम, औरंगजेब के चेलों में नहीं था दम'

Amit Shah In Maharashtra: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को अहिल्यानगर में आयोजित सभा में शहरों के नाम बदले जाने का श्रेय बीजेपी को दिया। इस दौरान उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि हमारी सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लिया है। हमने छत्रपति शिवाजी महाराज के गौरव को फिर से जिंदा करने का काम किया है। बता दें कि महाराष्ट्र के दो प्रमुख शहरों औरंगाबाद और अहमदनगर का नाम बीजेपी सरकार ने बदलकर संभाजीनगर और अहिल्यानगर किया है।

इसी दौरान पूर्ववर्ती सरकारों पर हमला बोलते हुए गृहमंत्री ने कहा, 'औरंगजेब के चेलों में इतना दम नहीं था कि वे मराठा शक्ति को झुका सकें। आज शिवाजी महाराज के अनुयायियों ने वही इतिहास दोहराया है शहरों के नाम अब उनकी विरासत के अनुसार रखे जा रहे हैं।'

Amit Shah In Maharashtra

Amit Shah ने पुरानी सरकारों पर बोला तीखा हमला

अमित शाह ने पूर्ववर्ती सरकारों और विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि शिवाजी के वंशजों ने शहर को सम्मान दिलाया है। औरंगजेब के चेलों में इतना दम कहां था कि वो नाम बदलते। ग-हमंत्री ने कहा, 'औरंगजेब की विचारधारा को बढ़ावा देने वाले कभी जनता का दिल नहीं जीत सकते। यह संभाजीनगर है, और रहेगा। औरंगजेब के नाम पर कोई भी शहर इस देश में अब नहीं जाना जाएगा।' शाह ने मंच से शिवाजी और संभाजी महाराज को नमन करते हुए कहा कि मराठा स्वाभिमान भारत की असली ताकत है।

यह भी पढ़ें: Amit Shah Bihar Visit: 10 दिन में दूसरा दौरा, 27 सितंबर को तीन अहम जिलों में रणनीति तय होगी, जानिए पूरा प्लान?

विपक्ष पर साधा निशाना, मोदी सरकार की तारीफों के पुल बांधे

अहिल्यानदर में आयोजित सभा में उन्होंने विट्ठलराव पाटिल को उनके सहकारी आंदोलन में योगदान के लिए याद करते हुए कहा कि उन्होंने दुनिया का पहला सहकारी शक्कर कारखाना स्थापित किया था। किसानों की सहायता की दिशा में यह अहम कदम था। उन्होंने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि किसानों को राहत देने के लिए दस हजार करोड़ रुपये से अधिक का इनकम टैक्स माफ किया गया है। केंद्र सरकार की पीएम किसान योजना समेत दूसरी योजनाओं से आज भारत के अन्नदाता लगातार तरक्की कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: GST 2.0 पर गृहमंत्री Amit Shah बोले, 'जनता के विश्वास का टैक्स, कांग्रेस में इसे लागू करने की हिम्मत नहीं थी'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+