सुनेत्रा को राज्‍य सभा भेजे जाने पर क्‍या महायुति मेंं शामिल NCP में है नाराजगी? अजित पवार ने बताई सच्‍चाई

Maharashtra Politics: महाराष्‍ट्र की महायुति सरकार में शामिल अजित पवार एनसीपी गुट की नेता सुनेत्रा पवार को राज्‍यसभा मनोनीत किया गया। बारामती से हार के बावजूद राज्‍यसभा सदस्‍य बनाए जाने पर एनसीपी के अंदरखाने में गतिरोध होने के खबरें सामने आ रही थीं।

वहीं अब एनसीपी प्रमुख और महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री अजित पवार ने इस विषय पर मीडिया में खुलकर बात करते हुए साफ कर दिया है कि उनकी पत्‍नी सुनेत्रा पवार को राज्‍यसभा सदस्‍य मनोनीत किए जाने पर कोई भी नाराज नहीं है।

ajit

महाराष्‍ट्र में भाजपा के प्रतिनिधित्‍व वाली महायुति गठबंधन में शामिल एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने कहा सुनेत्रा पवार को राज्‍यसभा सदस्‍य बनाए जाने पर कोई नाराज नहीं है। उन्‍होंने बताया कि छगन भुजबल और प्रफुल्ल पटेल ने पहले ही साफ कर दिया था कि हमारे संसदीय बोर्ड ने मिलकर यह फैसला किया है।

इसके साथ ही अजित पवार ने ये भी साफ किया कि डिप्‍टी सीएम देवेंद्र फडणवीस मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन अध्‍यक्ष अमोल काले के अंतिम संस्कार में थे इसलिए वह ऐसा नहीं कर सके।

डिप्‍टी सीएम अजित पवार जो सुनेत्रा पवार के पति भी है उन्‍होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कोई भी नाराज नहीं है। राज्‍यसभा सांसद के लिए नामांकन पहले ही दाखिल किया जा चुका है। उन्‍होंने कहा आज हमें पता चला कि नामांकन स्वीकार भी कर लिया गया है और अगर आखिरी दिन तक कोई अन्य प्रतियोगी नहीं आया तो यह निर्विरोध चुनाव हो सकता है।

बता दें महाराष्‍ट्र में भाजपा के प्रतिनिधित्‍व वाली महायुति गठबंधन के तहत अजित पवार की पत्‍नी सुनेत्रा ने बारामती से वहां की मौजूदा सासंद सुप्रिया सुले के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ा था जहां से उन्‍हें हार कार सामना करना पड़ा।

गौरतलब है कि एनसीपी सुप्रीमों शरद पवार की सुप्रिया सुले और अजित पवार चचेरे भाई बहन है। चाचा शरद पवार से बगावत करके भाजपा से हाथ मिलाकार महाराष्‍ट्र की महायुति गठबंधन में शामिल हो गए और डिप्‍टी सीएम की कुर्सी संभाल रहे है। वहीं लोकसभा चुनाव में अजित पवार ने अपनी पत्नी सुनेत्रा को अपनी चचेरी सांसद बहन सुप्रिया सुले के खिलाफ अपनी एनसपी से टिकट देकर उतारा था।

बारामती में ननद और भाभी की इस चुनावी जंग में भाभी सुनेत्रा की हार हुई। लेकिन इस हार के बावजूद उन्‍हें महाराष्‍ट्र की ओर से राज्‍यसभा सांसद के लिए मनोनीत किया गया है। हालांकि अजित पवार से पहले एनसीपी नेता छगन भुजगल ने भी सुनेत्रा को मनोनीत किए जाने पर एनसीपी में कोई भी नाराजगी होने की बात से इनकार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+