Ajit Pawar: क्या फिर से चाचा शरद पवार के साथ जुड़ सकते हैं अजित पवार? मां आशा-ताई ने दे दिया आशीर्वाद
Ajit Pawar: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मां आशा-ताई पवार ने पवार परिवार में सुलह की उम्मीद जताई है। पंढरपुर में विट्ठल और रुक्मिणी मंदिर में दर्शन करने के बाद उन्होंने अजित और उनके चाचा शरद पवार के बीच मतभेद दूर करने की प्रार्थना की। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विभाजित गुटों को फिर से एकजुट करने की कोशिशों के अटकलों के बीच उनकी टिप्पणी आई है।
Ajit Pawar: पवार परिवार की राजनीति

Ajit Pawar: आशा-ताई की टिप्पणी एनसीपी का रुख?
आशा-ताई की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर, अजित गुट के वरिष्ठ नेता प्रफुल पटेल ने कहा कि शरद पवार हमेशा उनके लिए पिता समान रहे हैं। उन्होंने कहा, 'शरद पवार हमेशा हमारे लिए पिता समान रहे हैं। हमने पिछले महीने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए उनसे मुलाकात भी की थी, लेकिन यह कोई राजनीतिक मुलाकात नहीं थी।' अपने राजनीतिक मतभेदों के बावजूद, पटेल ने शरद के प्रति अपने निरंतर सम्मान पर जोर दिया।
Ajit Pawar: भतीजे का गुट चाचा के साथ समझौते को तैयार!
पटेल ने आगे कहा कि अगर परिवार में सुलह हो जाती है, तो इसका कई लोगों द्वारा स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा,'अगर पवार परिवार फिर से एकजुट होता है, तो हमें बहुत खुशी होगी....मैं खुद को पवार परिवार का हिस्सा मानता हूं।' उन्होंने आश्वासन दिया कि इस तरह के पुनर्मिलन से किसी का भी अपमान नहीं होगा।
इस बीच, एनसीपी के एक अन्य नेता और महाराष्ट्र के मंत्री नरहरि जिरवाल ने भी इसपर अपनी स्थिति साफ की। उन्होंने अपनी जूनियर स्थिति का जिक्र करते हुए कहा, फिर से एकजुट होने से उनके जैसे पार्टी कार्यकर्ताओं को लाभ होगा। जिरवाल ने कहा, 'हम (एनसीपी में विभाजन के कारण) व्यथित महसूस करते हैं, क्योंकि हम शरद पवार का बहुत सम्मान करते हैं।'
फिर से एकजुट होने के बारे में चल रही चर्चाएं एनसीपी के भीतर व्यक्तिगत और राजनीतिक दोनों भावनाओं को जाहिर करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications