Delhi Election 2025: दिल्ली के दंगल में कूदी अजित पवार की NCP, 11सीटों पर उतारे ये दिग्गज उम्मीदवार
Delhi NCP Candidate List 2025: महाराष्ट्र चुनाव में बंपर जीत हासिल करने के बाद अजित पवार की एनसीपी दिल्ली के चुनावी दंगल में एंट्री कर चुकी है। शनिवार को अजित पवार की एनसीपी ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है।
अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने संसदीय बोर्ड की मंजूरी के बाद फिलहाल दिल्ली की 11 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है। जिसमें कई दिग्गजन नेताओं के नाम शामिल है।

एनसीपी ने इन 11 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
- बुराड़ी विधासभा सीट- रतन त्यागी
- बादली विधासभा सीट-मुलायम सिंह
- मंगलोपुरी विधासभा सीट- खेम चंद
- चांदनी चौक विधासभा सीट- खालिदुर्रहमान
- बल्लीमारान विधासभा सी- मोहम्मद हारून
- छतरपुर विधासभा सीटविधासभा- नरेंद्र तंवर
- संगम विहार विधासभा सीट-कमर अहमद
- ओखला विधासभा सीट- इमरान सैफी
- लक्ष्मीनगर विधासभा सीट- नमाहा
- सीमापुरी विधासभा सीट- राजेश लोहिया
- गोकुलपुरी विधासभा सीट- जगदीश भगत
दिल्ली में क्या भाजपा के साथ एनसपी लड़ेगी चुनाव?
महाराष्ट्र में महायुति में शामिल एनसपी के दिल्ली चुनाव में एंट्री करने के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या दिल्ली में एनडीए गठबंधन के तहत अजित पवार की एनसीपी चुनाव लड़ेगी। तो बता दें कुछ ही दिन पहले एनसीपी के पार्टी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने कहा था कि दिल्ली में पहले भी एनसीपी चुनाव लड़ती रही है।
पटेल ने एनडीए के साथ चुनाव लड़ने की प्रश्न पर कहा था कि दिल्ली में साथ चुनाव लड़ने के लिए हम एनडीए से बात करेंगे। हालांकि भारतीय जनता पार्टी के पहले ही एनसीपी ने दिल्ली की 11 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट जारी कर दी है तो ऐसे में ये तय माना जा रहा है कि एनसीपी अकेले दम दिल्ली चुनाव में लड़ेगी। अगर ऐसा हुआ तो महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी पार्टी दिल्ली चुनाव में आमने-सामने होगी?
भाजपा कब जारी करेगी उम्मीदवारों की लिस्ट?
गौरतलब है कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए आम आदमी पार्टी सबसे पहले अपने उम्मीदवारों के नाम जारी कर चुकी है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली की कुछ सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है लेकिन बीजेपी ने अभी लिस्ट नहीं जारी की है। सूत्रों के अनुसार दिल्ली भाजपा ने अपने 70 संभावित नामों की सूची तैयार कर ली है और पीएम नरेंद्र मोदी को भेज दी है। पीएम मोदी की मंजूरी मिलते ही अब किसी भी दिन भाजपा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications