अजित पवार के PSO का रोता-बिलखता परिवार! मासूम ने दी पिता को मुखाग्नि, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

Ajit Pawar PSO Vidip Jadhav Last Rites: विदिप दिलीप जाधव का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव तारादगांव (सतारा) में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। बारामती विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले विदिप डिप्टी सीएम अजित पवार के PSO थे। यह विदाई केवल एक कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी की नहीं, बल्कि उस पिता और बेटे की थी, जिसके जाने से पूरा गांव शोक में डूब गया।'

अंतिम संस्कार के दौरान सबसे हृदयविदारक दृश्य तब था जब विदिप जाधव के मात्र 9 साल के बेटे ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। वहां मौजूद ग्रामीणों और पुलिस बल के जवानों की आंखें उस मासूम बच्चे को देख नम हो गईं, जिसे शायद इस बात का पूरा अहसास भी नहीं था कि उसने क्या खो दिया है।

vidip jadhav last rites

Ajit Pawar Bodyguard: मौत के बाद भी साथ न छोड़ा, अब सरकार से क्या चाहता है डिप्टी CM के बॉडीगार्ड का परिवार?

'गार्ड ऑफ ऑनर' और अंतिम सलामी

मुंबई पुलिस में 2009 से कार्यरत विदिप को उनकी सेवा और समर्पण के लिए गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पुलिस की टुकड़ी द्वारा दी गई अंतिम सलामी और हवा में गूंजती गोलियों की आवाज ने माहौल को और भी गमगीन कर दिया।

गांव की 'सुनी' गलियां

तारादगांव के निवासियों के लिए विदिप सिर्फ एक 'अधिकारी' नहीं, बल्कि घर का लड़का था। पड़ोसियों ने उन्हें एक मिलनसार और अनुशासित व्यक्ति के रूप में याद किया। उनके सम्मान में पूरे गांव ने शोक मनाया और चूल्हे तक नहीं जले।

पीछे छूटा रोता-बिलखता परिवार

विदिप अपने पीछे माता-पिता, पत्नी, एक बेटी और एक बेटा छोड़ गए हैं। एक पड़ोसी के शब्दों में, 'वह सबके साथ दोस्ताना व्यवहार रखते थे, उनका जाना एक अपूरणीय क्षति है।' ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि परिवार के भविष्य को देखते हुए उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए।

विदिप पिछले 4 वर्षों से उपमुख्यमंत्री अजित पवार की सुरक्षा में तैनात थे। बुधवार की सुबह वह अपनी ड्यूटी निभाते हुए उसी विमान में सवार थे, जो बारामती में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+