Maharashtra Chunav 2024: महाराष्ट्र चुनाव में अजित पवार 'किंगमेकर' या 'स्पॉइलर'? जानिए क्या दिया जवाब
Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र में 20 मई को विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं और 23 नवंबर को वोटों की गिनती के बाद चुनाव आयोग चुनाव परिणाम घोषित करेगा। इस बार के चुनाव में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन की सीधी टक्क्कर विपक्षी महाविकास अघाड़ी गठबंधन के बीच है। महायुति में शामिल भाजपा, शिवसेना और एनसीपी सत्ता में वापसी करने के लिए चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं।
बता दें चुनाव की तारीखों के बाद से लेकर अब तक महायुति में शामिल अजित पवार को लेकर तमाम दावे किए जा रहे हैं। चुनाव से पहले अजित पवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में किंगमेकर बता रहा है तो ये भी दावा किया जा जा रहा है कि वो महायुति की चुनाव में लुटिया डुबो देंगे। इन सब मुद्दों पर अजित पवार ने एएनआई को दिए इंटरव्यू में खुलकर बात की है।

'किंगमेकर' या 'स्पॉइलर' होंगे अजित पवार?
क्या वह महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान अजित पवार 'किंगमेकर' या 'स्पॉइलर' होंगे? इस सवाल का जवाब देते हुए एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा मुझे 'किंगमेकर' या 'स्पॉइलर' बनने की इन बातों में कोई दिलचस्पी नहीं है। हमें हमने जो सरकारी योजनाएं शुरू की हैं, उन्हें जनता के बीच ले जा रहे हैं, हमारा एकमात्र उद्देश्य फिर से महायुति सरकार बनाना है। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि हर हाल में महायुति सरकार महाराष्ट्र में दोबारा बनने जा रही है।
ये भी पढ़ें-"वो तो रील्स बनाने में बिजी हैं", जानिए फडणनवीस की पत्नी के लिए किसने कही ये बात, जिस पर मचा हंगामा
योगी के "बंटेंगे तो काटेंगे" बयान की अजित पवार ने की आलोचना
इसके साथ अजीत पवार ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान "बंटेंगे तो काटेंगे" की आलोचना की है। अजीत पवार ने खुलासा किया कि न केवल मेरे एनसीपी नेता और मैं, बल्कि पंकजा मुंडे और पूनम महाजन समेत अन्य भाजपा नेताओं ने इसका विराेध किया। उन्होंने सीएम योगी दूसरे राज्य के मुख्यमंत्री आते हैं और 'बटेंगे तो काटेंगे' का आह्वान करते हैं। हमने उनसे कहा कि यह यूपी नहीं है। यह उत्तर में काम कर सकता है, लेकिन महाराष्ट्र में नहीं। हमने अम्बेडकर के सिद्धांतों का पालन करें।"
भाजपा के विरोध के बावजूद नवाब मलिक को क्यों बनाया उम्मीदवार?
भाजपा के विरोध के बावजूद मानखुर्द-शिवाजी नगर निर्वाचन क्षेत्र से नवाब मलिक को एनसीपी उम्मीदवार बनाए जाने पर अजीत पवार ने कहा कि कोई भी आरोप लगा सकता है, लेकिन इससे दावे सच नहीं हो जाते।
भाजपा ने नवाब मलिक को उम्मीदवार बनाने का क्यों किया था विरोध?
बता दें भाजपा ने नवाब मलिक को महायुति टिकट आवंटित करने का विरोध करते हुए आरोप लगाया था कि उनके अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से संबंध हैं। देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि तब तक नवाब मलिक महायुति में जगह नहीं मिल सकती जब तक वो अदालत में अपने खिलाफ लगे सभी आरोपों से बरी नहीं हो जाते।
नवाब मलिक और उनकी बेटी सना मलिक लड़ रही चुनाव
हालांकि भाजपा के विरोध के बावजूद अजित पवार ने नवाब मलिक को मनाखुर्द शिवाजी नगर से और उनकी बेटी सना मलिक शेख को अणुशक्ति नगर सीट से टिकट देकर उतारा है। नवाब मलिक अणुशक्ति नगर से मौजूदा विधायक हैं।










Click it and Unblock the Notifications