"वो तो रील्स बनाने में बिजी हैं", जानिए फडणनवीस की पत्नी के लिए किसने कही ये बात, जिस पर मचा हंगामा
Maharashtra assembly election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के एिल नागपुर में चुनाव प्रचार करने पहुचे कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने एक रैली के दौरान देवेंद्र फडणवीस पर जमकर हमला बोला। कन्हैया कुमार ने विभाजनकारी राजनीति का माहौल बनाने के लिए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की खुलकर आलोचना की।
नागपुर में कुमार के भाषण में, सीधे नाम लिए बिना, अमृता फडणवीस को लेकर देवेंद्र फडणवीस को घेरा। कन्हैया कुमार ने देवेंद्र फड़नवीस पर विभाजनकारी बयानबाजी को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि जनता को "धर्म को बचाने" का काम क्यों सौंपा जाना चाहिए, जबकि उपमुख्यमंत्री की पत्नी इंस्टाग्राम रील बनाने में व्यस्त हैं।

नागपुर में रैली के संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता कन्हैया ने इस बात पर जोर दिया कि जब राजनेता अहंकारी हो जाते हैं तो उन्हें जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।
बता दें देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस के प्रफुल्ल गुडाधे के खिलाफ फिर से चुनाव लड़ रहे हैं। देवेंद्र फडणवीस लगातार छठी बार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे प्रफुल्ल गुडासे के लिए प्रचार करने के लिए कन्हैया कुमार पहुंचे थे।
डिप्टी सीएम की पत्नी इंस्टाग्राम रील्स बनाती हैं तो?
कन्हैया कुमार ने कहा "अगर यह 'धर्म युद्ध' है, तो धर्म को बचाने की बात करने वाले किसी भी नेता से सवाल करें। उनसे पूछें कि क्या उनके अपने बच्चे धर्म को बचाने की लड़ाई में शामिल होंगे। नेता के बच्चे विदेश में पढ़ाई कर रहे रहे, नेताओं के बच्चों के रहते हुए जनता से धर्म को बचाने के लिए कैसे कहा जा सकता है? जब उपमुख्यमंत्री की पत्नी इंस्टाग्राम रील्स बनाती हैं तो जनता यह जिम्मेदारी कैसे उठा सकती है?"
क्या करती हैं डिप्टी सीएम की पत्नी अमृता
बीजेपी नेता की पत्नी अमृता फड़नवीस पर निशाना साधा, जो सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और एक शास्त्रीय गायिका और बैंकर के रूप में काम करती हैं। इतना नहीं इनके कई एलबम भी रिलीज हो चुके हैं।
कन्हैया कुमार ने फडणवीस को क्यों घेरा?
बता दें कन्हैया की टिप्पणी लोकसभा चुनावों में सत्तारूढ़ महायुति के निराशाजनक प्रदर्शन के लिए फड़नवीस द्वारा "वोट जिहाद" को जिम्मेदार ठहराए जाने के बाद आई है। फडणवीस ने कहा था "वोट जिहाद" के परिणामस्वरूप महा विकास अघाड़ी को 48 लोकसभा सीटों में से कम से कम 14 सीटों पर बड़ी सफलता मिली। मुस्लिम वोटों के एकजुट होने के कारण इन सीटों पर महायुति को चुनावी हार का सामना करना पड़ा।"
अमित शाह के बेटे पर भी साधा निशाना
वहीं चुनावी रैली में कन्हैया कुमार ने अमित शाह के बेटे जय शाह को भी नहीं बख्शा। कन्हैया कुमार ने जय शाह के क्रिकेट प्रशासन में शामिल होने पर तंज कसते हुए इसकी तुलना आम आदमी के फैंटेसी स्पोर्ट्स से की। उन्होेंने कहा "क्या अमित शाह के बेटे जय शाह धर्म बचाने के लिए शामिल होंगे या नहीं? वह बीसीसीआई में आईपीएल टीमें बना रहे हैं, जबकि हमें ड्रीम 11 पर टीमें बनाने के लिए कहा जा रहा है। वे क्रिकेटर बनने के सपने दिखाते हैं, लेकिन हम जुआरी बन जाते हैं।"
भाजपा ने इसे हर मराठी महिला का बताया अपमान
बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने देवेंद्र फडणवीस की पत्नी के खिलाफ कन्हैयाा कुमार की इस टिप्पणी को हर मराठी महिला का अपमान बताया। पूनावाला ने कन्हैया को आतंकवादी और संसद हमले के दोषी अफजल गुरु का समर्थक भी बताया।












Click it and Unblock the Notifications