Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Ajit Pawar Demise: रनवे 29 या 11? आखिरी पल में पायलट से कहां हुई चूक, प्लेन के मालिक ने किया खुलासा

VSR Ventures on Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र की राजनीति के केंद्र में रहे अजित पवार के विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है। बारामती में हुए इस दर्दनाक चार्टर प्लेन हादसे में उपमुख्यमंत्री समेत पांच लोगों की मौत हो चुकी है और अंतिम संस्कार भी संपन्न हो गया है। हादसे के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज है। ममता बनर्जी और अखिलेश यादव जैसे नेताओं ने उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

विमान मालिक विजय कुमार सिंह ने प्लेन को पूरी तरह मेंटेन बताया, जबकि पायलट के 16,000 घंटे के अनुभव का हवाला दिया गया है। अब फोरेंसिक जांच से हादसे के असली कारण सामने आने की उम्मीद है।

VSR Ventures on Ajit Pawar Plane Crash

Ajit Pawar Plane Crash: 'संभवतः पायलट रनवे को देख नहीं पाए थे'

विजय कुमार सिंह ने बताया कि विमान की लैंडिंग से जुड़ा पूरा निर्णय पायलट ने स्वयं लिया था। उनके मुताबिक, पायलट ने पहले रनवे 29 पर उतरने की कोशिश की, लेकिन वह प्रयास 'मिस्ड अप्रोच' में बदल गया। इसके बाद तुरंत रनवे 11 से दोबारा लैंडिंग का फैसला किया गया। भावुक होते हुए विजय सिंह ने कहा कि अब पायलटों से कोई संपर्क संभव नहीं है, क्योंकि वे इस हादसे में हमसे हमेशा के लिए बिछड़ गए। उनका मानना है कि यह फैसला दुर्भाग्यपूर्ण साबित हुआ, क्योंकि संभव है कि पायलट रनवे को स्पष्ट रूप से देख नहीं पा रहे थे।

ये भी पढ़ें: Ajit Pawar plane crash: कौन थे कैप्टन सुमित और शांभवी पाठक? जो उड़ा रहे थे अजित पवार का बदकिस्मत विमान

Ajit Pawar death: 16,000 घंटों का अनुभव था कैप्टन सुमित कपूर के पास

हादसे का शिकार हुए विमान के मुख्य पायलट कैप्टन सुमित कपूर को विमानन जगत में एक बेहद अनुभवी और भरोसेमंद नाम माना जाता था। उनके पास 16,000 घंटों से अधिक का उड़ान अनुभव था और वह सहारा, जेटलाइट तथा जेट एयरवेज जैसी प्रतिष्ठित एयरलाइंस के साथ सेवाएं दे चुके थे। विमान मालिक विजय सिंह ने बताया कि कैप्टन कपूर उनके लिए भाई समान थे, जबकि 1,500 घंटे के अनुभव वाली को-पायलट शाम्भवी पाठक उन्हें अपनी बेटी जैसी लगती थीं। अनुभव की कोई कमी नहीं थी, लेकिन उस दिन परिस्थितियां और किस्मत दोनों ही खिलाफ नजर आईं।

Plane Owner on Ajit Pawar death: मेंटेनेंस और तकनीकी पक्ष पर सफाई

विमान में खराबी के सवालों पर विजय कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि चार्टर प्लेन पूरी तरह सुरक्षित और 'वेल-मेंटेंड' था। उन्होंने कहा, "जहां तक हमें पता है, विमान में कोई तकनीकी खराबी (Technical Failure) नहीं थी।" उन्होंने यह भी साफ किया कि वे अपने अन्य विमानों को ग्राउंड नहीं करेंगे क्योंकि वे सभी सुरक्षा मानकों पर खरे उतरते हैं। 2023 के मुंबई हादसे का जिक्र करने पर उन्होंने कहा कि वह एक अलग घटना थी जिसे आज की त्रासदी से जोड़ना सही नहीं है।

ये भी पढे़ं: Ajit Pawar Plane Crash से पहले क्यों नहीं भेजा गया SOS, ATC से क्या हुई आखिरी बातचीत? हादसे पर उठ रहे कई सवाल

DGCA की रिपोर्ट और मृतकों की पहचान

डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने पुष्टि की है कि इस बदकिस्मत विमान में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के साथ उनके पीएसओ विदिप जाधव और अटेंडेंट पिंकी माली सवार थे। क्रू मेंबर्स कैप्टन सुमित कपूर और शाम्भवी पाठक समेत सभी 5 लोगों की इस हादसे में मृत्यु हो गई है। अधिकारियों के मुताबिक, अब मुख्य ध्यान फ्लाइट डेटा और पायलट के अंतिम फैसलों की जांच पर है। ममता बनर्जी और अखिलेश यादव जैसे नेताओं ने भी इस मामले में निष्पक्ष जांच की अपील की है।

ये भी पढ़ें: Ajit Pawar Death: जब माधुरी दीक्षित पर भड़क उठे थे अजित दादा, ऐसी क्या गलती कर गईं थी धक-धक गर्ल?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+