Ajit Pawar Caste: किस जाति से थे महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार? विमान हादसे में मौत, प्लेन के उड़े चिथड़े
Ajit Pawar Death: महाराष्ट्र के राजनीति के दिग्गज नेता और उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान हादसे में निधन हो गया है। यह भीषण हादसा उनके गृह क्षेत्र बारामती में उस समय हुआ जब उनका चार्टर्ड विमान लैंडिंग की कोशिश कर रहा था।
अधिकारियों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान में सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई है। अजित पवार जिला परिषद चुनावों के सिलसिले में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करने के लिए मुंबई से बारामती जा रहे थे।

Ajit Pawar Death: बारामती में विमान के उड़े चिथड़े, कब-क्या हुआ?
- हादसे का समय: बुधवार (28 जनवरी, 2026) सुबह लगभग 8:45 बजे।
- स्थान: बारामती एयरपोर्ट का रनवे 11, जहां विमान लैंडिंग के दौरान संतुलन खो बैठा।
- विमान की जानकारी: यह एक चार्टर्ड Learjet 45 (VT-SSK) था, जिसने मुंबई से उड़ान भरी थी।
- हताहत: विमान में कुल 5 लोग सवार थे (अजित पवार, एक पीएसओ, एक अटेंडेंट और दो पायलट)
- शुरूआती रिपोर्ट्स में गंभीर रूप से घायल होने की बात कही गई थी, लेकिन बाद में सभी के निधन की पुष्टि कर दी गई।
- कारण: रनवे पर उतरते समय विमान अनियंत्रित होकर बगल के खेत में जा गिरा और उसमें भीषण आग लग गई।
अजित पवार की जाति क्या थी?
अजित पवार महाराष्ट्र के एक अत्यंत प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से थे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख स्तंभ थे।
- जाति और समुदाय: अजित पवार मराठा समुदाय (Maratha Caste) से ताल्लुक रखते थे। पवार उपनाम महाराष्ट्र के मराठा समाज में काफी प्रतिष्ठित माना जाता है। वे मराठा समुदाय के उन 'पवारों' में से थे जो अपना वंश राजपूतों के परमार वंश से जोड़ते हैं।
- पारिवारिक पृष्ठभूमि: वे दिग्गज नेता शरद पवार के भतीजे और अनंतराव पवार के पुत्र थे। उनका जन्म 22 जुलाई 1959 को अहमदनगर जिले में हुआ था।
- राजनीतिक रिकॉर्ड: उन्हें राज्य के सबसे लंबे समय तक रहने वाले उपमुख्यमंत्री (6 बार) के रूप में जाना जाता है। प्रशासन पर अपनी जबरदस्त पकड़ के लिए उन्हें समर्थकों के बीच 'दादा' कहा जाता था।












Click it and Unblock the Notifications