Ahmedabad Mumbai Bullet Train: ट्रैक बनाने के लिए क्रॉलर क्रेन का इस्तेमाल, जानें क्या है इसकी खासियत

Ahmedabad Mumbai Bullet Train: अहमदाबाद मुंबई बुलेट ट्रेन कॉरिडोर पर निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है और इस दौरान एक ऐतिहासिक इंजीनियरिंग उपलब्धि सामने आई है। पहली बार भारतीय रेलवे के इतिहास में 2200 टन क्षमता वाली अत्याधुनिक क्रॉलर क्रेन का इस्तेमाल किया गया है, जिसने इस परियोजना को नई गति दे दी है।

यह विशाल क्रॉलर क्रेन इतनी शक्तिशाली है कि यह लगभग 150 हाथियों के बराबर वजन उठाने में सक्षम है। इसका उपयोग ट्रैक निर्माण के दौरान भारी-भरकम प्रीकास्ट आरसीसी पोर्टल बीम को स्थापित करने के लिए किया गया।

Ahmedabad Mumbai Bullet Train

Ahmedabad Mumbai Bullet Train: पोर्टल बीम लॉन्च सफल

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए बताया कि गुजरात के मणिनगर-अहमदाबाद रेलखंड पर करीब 1,360 मीट्रिक टन वजनी पोर्टल बीम को सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। यह पूरा कार्य National High Speed Rail Corporation Limited की निगरानी में किया गया। यह पोर्टल बीम अपने आकार और मजबूती के कारण बेहद खास है। इसकी लंबाई लगभग 34 मीटर, चौड़ाई 5.5 मीटर और ऊंचाई 4.5 मीटर है। इसे M50 ग्रेड कंक्रीट से तैयार किया गया है, जिससे इसकी टिकाऊ क्षमता और मजबूती सुनिश्चित होती है।

Crawler Cranes का किया गया इस्तेमाल

- इस पूरे ऑपरेशन को महज 3.5 घंटे में पूरा किया गया, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इस दौरान ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया और सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया गया। काम पूरा होने के बाद रेल यातायात को फिर से सामान्य कर दिया गया।

- इस भारी-भरकम क्रॉलर क्रेन को साइट तक पहुंचाने के लिए करीब 110 ट्रेलरों का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद विशेषज्ञ इंजीनियरों की टीम ने इसे चरणबद्ध तरीके से असेंबल किया।

- यह क्रेन सुपर-लिफ्ट तकनीक से लैस है, जिससे भारी संरचनाओं को सटीक और सुरक्षित तरीके से स्थापित किया जा सकता है।

Bullet Train: 6 दिनों के गैप पर लॉन्च होंगे दूसरे पोर्टल बीम

प्रोजेक्ट इंजीनियरों के अनुसार, आने वाले दिनों में इसी तरह के अन्य पोर्टल बीम P06, P07, P08 और P09 का भी निर्माण और प्रक्षेपण किया जाएगा। इनका वजन 1070 टन से 1110 टन के बीच होगा और इन्हें हर छह दिनों के अंतराल पर लॉन्च किया जाएगा। यह परियोजना न केवल भारत की सबसे आधुनिक परिवहन योजनाओं में से एक है, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी इंजीनियरिंग उत्कृष्टता का उदाहरण बन रही है। अहमदाबाद से मुंबई तक हाई-स्पीड रेल कनेक्टिविटी देश के इन्फ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+