Aheri Seat Maharashtra Chunav 2024: अहेरी सीट पर एक ही परिवार के 3 सदस्‍य, MLA के सामने बेटी व भतीजा

Aheri Gadchiroli Seat Maharashtra Chunav 2024: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में गड़चिरौली जिले की अहेरी सीट सबसे चर्चित सीटों में से एक बन गई है, क्‍योंकि इस एक ही सीट पर एक ही परिवार के तीन सदस्‍य चुनाव लड़ रहे हैं। यहां तीन बार के विधायक धर्मराव बाबा आत्राम का मुकाबला अपनी ही बेटी भाग्‍यश्री आत्राम और भतीजे राजे अमरीश आत्राम से है।

दरअसल, आदिवासी बहुल गड़चिरौली जिले के अहेरी निर्वाचन क्षेत्र में पिता-पुत्री और भतीजे के बीच रोचक मुकाबला है। वर्तमान में अन्‍न व औषधि प्रशासन मंत्री धर्मरावबाबा आत्राम अजित पवार की राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उम्‍मीदवार हैं जबकि उनके सामने बेटी भाग्‍यश्री आत्राम को शरद पवार एनसीपी ने उतार रखा है। परिवार के तीसरे सदस्‍य राजे अमरीश आत्राम निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Maharashtra Chunav 2024: पिता के बाद बेटा-बेटी भी पहुंचना चाह रहे महाराष्‍ट्र विधानसभा, जानें कौन बनेगा MLA?

Dharmaram Atram vs Bhagyashree Atram

इनके अलावा कांग्रेसी खेमे से ही टिकट पाने की रेस में सबसे आगे रहीं डॉ. सोनल कोवे टिकट नहीं मिलने से निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरी हैं। भाग्‍यश्री को पिता के सामने नहीं लड़ने के लिए खूब समझाइश की गई थी, मगर वे नहीं मानीं। खुद अजित पवार उन्‍हें समझाने गड़चिरौली आए थे।

उल्‍लेखनीय है कि महाराष्‍ट्र विधानसभा की सभी 288 सीटों पर एक साथ 20 नवंबर को मतदान हो रहा है। 23 नवंबर को मतगणना होगी। महायुति गठबंधन में भाजपा, शिंदे शिवसेना और अजित पवार एनसीपी और महाविकास अघाड़ी गठबंधन में कांग्रेस, शिवसेना (UBT) और शरद पवार राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सीट शेयरिंग करके चुनाव लड़ रही हैं।

अहेरी विधायकों की सूची

चुनाव का नाम पार्टी
1952 नामदेवराव बालाजी पोरेड्डीवार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1957 राजे विश्वेश्वर राव स्वतंत्र
1962 राजे विश्वेश्वर राव स्वतंत्र
1967 जे. वाई. सखारे स्वतंत्र
1972 मुकुंदराव विठोबा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1978 मेश्राम भगवानशाह जीवनशाह निर्दलीय
1980 तलांडी पेंटा रामा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1985 अत्रम राजे सत्यवानराव राजे विश्वेश्वरराव स्वतंत्र
1990 आत्राम धरमरावबाबा भगवंतराव भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1995 अत्राम राजे सत्यवानराव राजे विश्वेश्वरराव नाग विदर्भ आंदोलन समिति
1999 आत्राम धरमरावबाबा भगवंतराव गोंडवाना गणतंत्र पार्टी
2004 राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
2009 दीपक मल्लाजी अत्राम निर्दलीय
2014 राजे अंबरीशराव राजे सत्यवान राव अत्राम भारतीय जनता दल
2019 आत्राम धरमरावबाबा भगवंतराव राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+