सीएम एकनाथ शिंदे के दौरे के बाद उद्धव गुट ने 'गौमूत्र' से किया ठाकरे स्मारक का शुद्धिकरण

सीएम एकनाथ शिंदे के दौरे के बाद उद्धव गुट ने 'गौमूत्र' से किया ठाकरे स्मारक का शुद्धिकरण

उद्धव ठाकरे से बगावत कर उनकी सत्‍ता गिराकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने एकनाथ शिंदे बुधवार को शिवसेना के संस्‍थापक बाला साहेब ठाकरे की स्‍मारक पर पहुंचे। शिंद्र के दौरे के बाद शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बाला साहेब ठाकरे स्मारक का गौमूत्र से शुद्धिकरण किया।

shinde

बता दें एकनाथ शिंदे दिवंगत शिवसेना सुप्रीमों बाला साहेब ठाकरे की दसवीं पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर बुधवार को ठाकरे मेमोरियल पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि शिंदे प्रतिद्वंद्वी शिवसेना के उद्धव ठाकरे खेमे के साथ किसी भी टकराव से बचने के लिए ठाकरे की पुण्यतिथि से एक दिन पहले स्मारक पर पहुंचे और उन्‍होंने मल्‍यार्पण कर सम्‍मान किया।

वहीं एकनाथ शिंदे जैसे ही ठाकरे की स्‍मारक के दर्शन करके निकले तो शिव सेना यानी उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट के कार्यकर्ता शिवाजी पार्क में स्मारक पर एकत्र हुए और गौमूत्र और पानी हर जगह छिड़क कर शुद्ध किया।

उद्धव ठाकरे के गुट के शिवसैनिकों की इस हरकत की शिंदे गुट ने आलोचना की। बालासाहेबची शिवसेना के प्रवक्ता दीपक केसरकर ने कहा, "हम इस कृत्य की निंदा करते हैं। बालासाहेब किसी एक व्यक्ति या एक पार्टी के नहीं थे... उन्हें हर पार्टी का सम्मान और सम्मान प्राप्त था।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+