पुष्पक एक्सप्रेस में लूटपाट के बाद 8 लोगों ने महिला से किया गैंगरेप, अब तक 4 गिरफ्तार
मुंबई, 9 अक्टूबर: महाराष्ट्र के इगतपुरी में शुक्रवार को एक बड़ी वारदात हुई, जहां पर 8 बदमाश स्लीपर बोगी में घुसे और वहां पर जमकर लूटपाट की। इसके बाद आरोपियों ने एक महिला के साथ गैंगरेप किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए राजकीय रेलवे पुलिस तुरंत एक्शन में आई। साथ ही वारदात में शामिल 8 आरोपियों की पहचान कर ली है। जिसमें से 4 की गिरफ्तारी हुई, बाकि बदमाशों की तलाश में छापेमारी जारी है।

जानकारी के मुताबिक पुष्पक एक्सप्रेस लखनऊ से मुंबई जा रही थी। शुक्रवार की रात 8 लोग स्लीपर बोगी में चढ़े और यात्रियों को हथियार दिखाकर लूटपाट शुरू कर दी। इस दौरान जब कुछ लोगों ने विरोध किया, तो उनको मारकर घायल कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने एक महिला के साथ ओरल सेक्स भी किया। वहीं जब ट्रेन कसारा स्टेशन पर रुकी तो यात्रियों ने शोर मचाया। जिस पर राजकीय रेलवे पुलिस ने दो आरोपियों को तुरंत पकड़ लिया।
GRP के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर दो अन्य संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही फरार बदमाशों की तलाश के लिए एक टीम बनाई गई। अभी तक पुलिस ने उनके पास से 34 हजार रुपये का चोरी का सामान बरामद किया। इस मामले में लूट के साथ-साथ दुष्कर्म का भी मामला दर्ज किया गया है।











Click it and Unblock the Notifications