मुंबई में कोरोना की रफ्तार ने फिर डराया, करीब 3 महीने बाद नए मरीजों की संख्या 600 के पार

मुंबई, दिसंबर 23। कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट का खतरा देश की राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई पर लगातार बढ़ता जा रहा है। हर दिन के साथ इन दोनों शहरों में ओमिक्रॉन के मामले बढ़ रहे हैं। गुरुवार को मुंबई में कोरोना के 602 नए मामले सामने आए, जबकि राज्य में एक मरीज की मौत हो गई। मुंबई में 6 अक्टूबर 2021 के बाद कोरोना के दैनिक मामले 600 के पार गए हैं। इससे पहले 6 अक्टूबर को मुंबई में 629 केस दर्ज किए गए थे। ये साफ है कि ये बढ़ोतरी ओमिक्रॉन के कारण ही हो रही है।

Recommended Video

    Omicron फैलाव के बीच Mumbai में भी Corona Cases में उछाल, 1 दिन में 602 पॉजिटिव केस | वनइंडिया हिंदी
    Coronavirus

    मुंबई में बढ़ रही है कोरोना की रफ्तार

    आपको बता दें कि बुधवार को भी नए मरीजों की संख्या 500 थी। बुधवार को मुंबई में कोरोना के नए मरीज 500 मिले थे। पूरे महाराष्ट्र में कोरोना के कुल केस 1201 आए थे, जबकि किसी मरीज की संक्रमण के कारण मौत नहीं हुई थी। इससे पहले मंगलवार को 327 मामले सामने आए थे जबकि सोमवार को 204 मामले दर्ज किए गए थे। पिछले 3-4 दिन के आंकड़े ये बताते हैं कि ओमिक्रॉन की दस्तक के बीच नए मामलों में बढ़ोतरी होना शुरू हो गई है।

    मुंबई में एक्टिव केस की संख्या 2813

    बीएमसी के मुताबिक पिछले 24 घंटे में मुंबई में 207 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जिसके बाद अब तक बीमारी से उबर चुके लोगों की संख्या 7 लाख 46 हजार 991 हो गई है। मुंबई में फिलहाल रिकवरी रेट 97 फीसदी है। वहीं एक्टिव केस की संख्या 2813 है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+