Pune: नाले में दम घुटने से पिता-बेटे समेत 4 लोगों की मौत, मोटर पाइप साफ करने गए थे अंदर

पुलिस के मुताबिक, बेटे की जान बचाने पिता गए तो उसका भी दम घुट गया। इससे पिता-बेटे की मौत हो गई। वहीं दो लोग और अंदर गए, उसकी भी जान चली गई।

नाले में दम घुटने से पिता-बेटे समेत 4 लोगों की मौत
Photo Credit:

Four People Died Suffocation Drain: महाराष्ट्र के पुणे के बरमाती इलाके में बुधवार को बड़ा हादासा हो गया। हादसे में चार लोगों की जान चली गई। दरअसल, नाले में दम घुटने से पिता-बेटे समेत चार लोगों की मौत हो गई। एक को बचाने दूसरे गए, दूसरे को बचाने तीसरे, ऐसे ही चार लोगों ने दम तोड़ दिया। नाले में दम घूटने से चारों की मौत हो गई।

प्रवीण अटोले नाम का एक व्यक्ति मोटर पाइप साफ करने के लिए अंदर गया था, लेकिन वह बेहोश हो गया। उसे बचाने के लिए उसके पिता भी अंदर गए लेकिन वह भी बेहोश हो गया। पुलिस का कहना है कि उनके पीछे 2 लोग और अंदर गए और उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों के बीच चीख पुकार मच गई।

Recommended Video

      Satish Kaushik Death Update: Police को जांच में फार्महाउस से मिली संदिग्ध दवाईयां | वनइंडिया हिंदी

      मौके पर पहुंची मालेगांव थाने की पुलिस ने बताया कि मृतकों में से एक भानुदास अटोले के खेत में स्थित ड्रेनेज चैंबर में मवेशियों का गोबर भरा गया था। गोबर को साफ करने का काम चल रहा था। इस बीच कुछ कचरा मोटर पंप में फंस गया। इसे हटाने के लिए प्रवीण अटोले नामक शख्स अंदर गए। लेकन नाले के अंदर दम घुटने से वह बेहोश हो गए। उन्हें बचाने के लिए उनके पिता भानुदास अटोले अंदर गए। कुछ देर बाद वह भी बेहोश हो गए। इसके बाद दो और लोग अंदर गए। कुल चारों लोग अंदर बेहोश हो गए।

      पुलिस ने बताया कि चारों को चेंबर से बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।

      यह भी पढ़ें- PM मोदी की सुरक्षा में कोई समझौता बर्दाश्त नहीं, रिपोर्ट मिलते ही गृह मंत्रालय को सौंपेंगे: भगवंत मान

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+