'26/11 जैसे आतंकी हमले के लिए तैयार रहें', 7 दिन में दूसरी बार मुंबई पुलिस को मिली धमकी, जांच जारी

26/11 Mumbai Attack: मुंबई में एक बार फिर 26/11 हमला दोहराने की धमकी दी गई। यह इतिहास का वो काला दिन है जिसे कोई चाह कर भी नहीं भुला सकता। जिसमें आतंकियों के हमले में 160 से ज्यादा लोगों को मौत हुई थी।

26/11 Mumbai Attack: मुंबई का 26/11 हमला इतिहास का वो काला दिन है जिसे कोई चाह कर भी नहीं भुला सकता। जिसमें आतंकियों ने 160 से ज्यादा लोगों को मौत की नींद सुला दिया था। लेकिन, 12 साल बाद आतंकियों ने एक बार फिर मुंबई में वो काला दिन दोहराने की धमकी दी है। दरअसल, मुंबई के ट्रैफिक कंट्रोल रूम को धमकी भरा संदेश मिला है, जिसमें धमकी दी गई है कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी सरकार निशाने पर हैं।

आरोपियों ने 26/11 जैसे आतंकी हमले के लिए तैयार रहने की भी धमकी दी। वर्ली पुलिस स्टेशन में अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 509 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही अज्ञात ने हमले की चेतावनी देते हुए कुछ स्थानों पर कारतूस और एके-47 की मौजूदगी की भी बात कही है। मुंबई पुलिस कॉल करने के लिए जिम्मेदार व्यक्ति की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Mumbai Police

12 जुलाई को भी मिली थी धमकी

आपको बता दें कि बीती 12 जुलाई को मुंबई पुलिस को 26/11 जैसा आतंकी हमला करने की धमकी मिली थी। एक अज्ञात ने कंट्रोल रूम में फोन करके कहा था कि अगर सीमा हैदर वापस नहीं आई तो 26/11 जैसा हमला दोबारा होगा। फोन करने वाले को उर्दू में बात करते हुए सुना गया, 'अगर सीमा हैदर वापस नहीं आई तो भारत बर्बाद हो जाएगा। फोन करने वाले ने कहा कि अगर हमला हुआ तो इसकी जिम्मेदार उत्तर प्रदेश सरकार होगी।

कौन है सीमा हैदर ?

दिलचस्प बात यह है कि पाकिस्तान की एक महिला सीमा हैदर को इस महीने की शुरुआत में अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने और वैध दस्तावेजों के बिना ग्रेटर नोएडा में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वह कथित तौर पर अपने चार बच्चों के साथ अवैध रूप से भारत में उस व्यक्ति के साथ रहने के लिए दाखिल हुई थी, जिससे उसकी मुलाकात गेमिंग ऐप PUBG मोबाइल पर हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+