मुंबई पुलिस भर्ती परीक्षा: नकल के लिए कान में छिपाकर लाया माइक्रोचिप ब्लूटूथ डिवाइस- VIDEO
मुंबई, 11 अक्टूबर 2021: महाराष्ट्र के जलगांव में पुलिस-भर्ती परीक्षा में हिस्सा लेने वाले एक शख्स ने नकल करने के लिए अपने कान में माइक्रोचिप-ब्लूटूथ डिवाइस छिपा रखा था। हालांकि, पर्यवेक्षकों को इसका पता चल गया। पर्यवेक्षकों को उसके कान के अंदर माइक्रोचिप मिली, वहीं उसके पैर में एक ब्लूटूथ डिवाइस बंधा हुआ मिला। इनका इस्तेमाल उसके द्वारा कॉल रिसीव करने के लिए किया जाना था। पूछताछ में आरोपी ने कुबूला कि, उसका कोई सहयोगी उसके कान के अंदर छिपी चिप के माध्यम से उसे जवाब देने वाला था।
Recommended Video

महाराष्ट्र के जलगांव की घटना
आरोपी की पहचान प्रताप सिंह बलोध के रूप में हुई। इस आरोपी के बारे में महाराष्ट्र के डीजीपी संजय पांडे ने अपने ट्विटर पर जानकारी दी। संजय पांडे ने आरोपी के कान से माइक्रो-चिप निकालने वाले पुलिस कर्मियों का एक वीडियो साझा किया। उन्होंने बताया कि, आरोपी शख्स परीक्षा में नकल करने का प्रयास करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 24 वर्षीय यह शख्स चेकिंग के दौरान पकड़ा गया और शनिवार को गिरफ्तार किया गया था।

औरंगाबाद का है आरोपी
आरोपी औरंगाबाद का रहने वाला है। जिसने जलगांव में हुई पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती के लिए एक माइक्रोचिप और ब्लूटूथ डिवाइस का उपयोग कर परीक्षा में नकल करने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि, घटना विवेकानंद प्रतिष्ठान हाई स्कूल में सुबह करीब साढ़े दस बजे की है। जलगांव ग्रामीण पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक रामकृष्ण कुंभार ने कहा कि, आरोपी प्रताप सिंह बलोध ने अपने पैर पर एक ब्लूटूथ डिवाइस बांध रखा था, जिसका इस्तेमाल कॉल रिसीव करने के लिए कर रहा था, वहीं दूसरी ओर उसका कोई परिचित उसे आंसर देने वाला था।

कान के अंदर एक माइक्रोचिप मिली
पर्यवेक्षकों ने बताया, "परीक्षा शुरू होने से पहले, उसे दालान में संदिग्ध रूप से आगे बढ़ते देखा। वह दो बार शौचालय भी गया। जिसके बाद उन्होंने उसकी जांच करने का फैसला किया और उसके कान के अंदर एक माइक्रोचिप मिली। जिसके बाद अधिकारियों द्वारा औरंगाबाद के वैजापुर निवासी बलोध पर आईपीसी की धारा 420 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया और रविवार को उसे एक अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि, उसके सहयोगी की भी तलाश की जा रही है जो उसे कॉल के जरिए जवाब देने वाला था।
-
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications