Maharajganj News: पीएम सूर्यघर योजना को लेकर सीडीओ ने दिए ये खास निर्देश, मिल रही यह सब्सिडी
Maharajganj News: महराजगंज के मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन की अध्यक्षता में शनिवार को पीएम सूर्यघर योजना के संदर्भ में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की गई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने पीएम सूर्यघर योजना की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि योजना का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार सुनिश्चित किया जाए। सभी सार्वजनिक कार्यालयों पर योजना से संबंधित बैनर लगवाएं, ताकि लोगों को योजना के लाभों के प्रति जागरूक किया जा सके।

उन्होंने विभागीय कार्यालयों पर रूफटॉप सोलर पैनल लगवाने हेतु अधिकारियों को शासन में पत्र प्रेषित करने का निर्देश दिया। पीओ नेडा ने बताया कि 01 किलोवॉट के सोलर पैनल पर कुल 45,000 रुपए, 02 किलोवॉट के सोलर पैनल पर 90,000 रुपए और 03 किलोवॉट से लेकर 05 किलोवॉट के सोलर पैनल पर कुल 1,08,000 रुपए की सब्सिडी विभाग द्वारा प्रदान किया जाएगा।
UP News: ट्रेड फेयर में देखने को मिली यूपी की सांस्कृतिक झलक, विदेशियों को लुभा रहा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो
बैठक में अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, डीसी मनरेगा करुणाकर अदीब, पीओ नेडा गोविंद तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications