UP News: ट्रेड फेयर में देखने को मिली यूपी की सांस्कृतिक झलक, विदेशियों को लुभा रहा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो

UP International Trade Show: ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में यूपी इंटर नेशनल ट्रेड शो चल रहा है। यह शो पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। आज यानी शुक्रवार अपने तीसरे दिन शो में न केवल नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली, गुड़गांव, गाजियाबाद और फरीदाबाद बल्कि देश के तमाम हिस्सों के अतिरिक्त विदेशों से भी खरीददार की काफी भीड़ देखी गई। इस भीड़ को देखकर यूपी के कारोबारियों में काफी उत्साह है।

दरअसल, शुक्रवार को करीब 350,000 लोग ट्रेड शो देखने पहुंचे। वहीं, शनिवार और रविवार में और भी अधिक लोगों के आने की उम्मीद है। ट्रेड फेयर में शैक्षणिक और सांस्कृतिक स्टॉल से लेकर कपड़ों से लेकर घर की सजावट तक का सामान यहां मिल रहा है, जो मेले में आने वाले लोगों का पसंद कर रहे है। इतना ही नहीं, इस मेले में उत्तर प्रदेश को 'उत्तम और उद्यम प्रदेश' बनाने की थीम को प्रमुखता से दिखाया गया है।

UP International Trade Show

हालांकि, मेले के मुख्य आकर्षणों में लेजर और खादी फैशन शो शामिल है। खादी फैशन शो में यूपी की सांस्कृतिक झलक देखने को मिली। शानदार साड़ियों से लेकर अन्य परिधानों का खूबसूरत प्रदर्शन लोगों को काफी पसंद आई। इतना ही नहीं, सांस्कृतिक संध्या के कलाकारों की प्रस्तुति ने समां बांधा। मेले में संगीत और फैशन शो सहित अन्य कार्यक्रम शामिल हैं। वहीं,योगी सरकार की 'एक जिला, एक उत्पाद' पहल भी काफी सफल रही है, जिसमें लोगों ने अपनी रुचि दिखाई।

ट्रेड फेयर में नॉलेज सेशन उधमियों के लिए काफी काम का साबित हो रहा है। यहां उन्हें आसानी से देशी और विदेशी खरीददार मिल रहे हैं। शिक्षा, संस्‍कृति, कल्‍चर से लेकर दूसरे तरह के स्‍टॉल पर भी लोगों की काफी भीड़ है।

'उत्तम व उद्यम प्रदेश' बनाने की दिख रही झलक
इंडिया एक्सपो मार्ट में उत्तर प्रदेश को 'उत्तम व उद्यम प्रदेश' बनाने की पूरी झलक दिखाई दे रही है। औधोगिक और स्‍टार्टअप के पटल पर प्रदेश तरक्‍की कर रहा है। मेले में सीएम योगी के विजन में बनीं सेक्टोरल पॉलिसीज पर भी फोकस किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत विभिन्न तरह के नॉलेज सेशन भी आयोजित किए जा रहे हैं।

20.57 बिलियन अमेरिकी डॉलर पहुंचा निर्यात: राकेश सचान
फेडरेशन ऑफ एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन (FIEO) द्वारा आयोजित एक सत्र के दौरान, मंत्री राकेश सचान ने इस बात पर प्रकाश डाला कि पिछले वित्तीय वर्ष में उत्तर प्रदेश का निर्यात 20.57 बिलियन अमेरिकी डॉलर के मील के पत्थर तक पहुंच गया। उन्‍होंने कहा कि वृद्धि का महत्‍वपूर्ण हिस्‍सा हमारे एमएसएमई के प्रयासों का कारण है।

2025 तक यूपी बनेगा 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था: नंदी
औद्योगिक विकास और निर्यात प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि 2025 तक उत्तर प्रदेश 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए पूर्ण तरीके से प्रतिबद्ध है। इस दौरान उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्रदेश में कई बेहतरीन कारीगर और निर्माता हैं, जिनकी शिल्‍पकला को दुनिया भर में मान्‍यता मिली है।

युवाओं को मिल रहे है नए-नए अवसर
इसके अलावा, कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने व्यापार शो में कौशल विकास मिशन का दौरा किया। उन्होंने युवाओं को आत्मनिर्भरता अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया और उन्हें उनके भविष्य को आकार देने में मदद करने के लिए बनाई गई विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह आयोजन युवाओं को अपना भविष्य संवारने का एक बेहतर मंच प्रदान करता है।

इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि कौशल विकास मिशन के माध्यम से युवाओं को आधुनिक तकनीकों में दक्षता हासिल करने का बेहतर अवसर मिल रहा है, जिससे वह रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। ट्रेड शो के दौरान कौशल विकास पवेलियन में प्रदेश के हुनरमंद युवाओं ने विभिन्न विशिष्ट कौशलों का लाइव प्रदर्शन किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+