दिव्यांग- कुष्ठावस्था पेंशन की द्वितीय त्रैमासिक किश्त पाने के लिए करना होगा यह काम, देखें पूरी डिटेल

Maharajganj News: महराजगंज जिले में दिव्यांग/कुष्ठावस्था पेंशन की द्वितीय त्रैमासिक किश्त पेंशन का भुगतान आधार बेस पेमेंट प्रणाली के माध्यम से किया जा रहा है। लेकिन इसके लिए कुछ अनिवार्य कार्य हैं जो पूरे करने होंगे।

जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा अवगत कराया गया है कि वित्तीय वर्ष-2024-25 की दिव्यांग/कुष्ठावस्था पेंशन की द्वितीय त्रैमासिक किश्त पेंशन का भुगतान आधार बेस पेमेंट प्रणाली के माध्यम से किया जा रहा है। जिसके लिए प्रत्येक लाभार्थी को आधार प्रमाणीकरण एवं एनपीसीआई पोर्टल पर मैपिंग कराना अनिवार्य है।

maharajganj

Maharajganj News: ओवर हेड टंकी और पकड़ी - खुटहा मार्ग के संबंध में सदर विधायक ने की सीएम योगी से खास मांग
तत्क्रम में जनपद के ऐसे दिव्यांग/ कुष्ठावस्था पेंशन के लाभार्थी जिन्होंने अब तक अपना आधार प्रमाणीकरण/एन०पी०सी०ई पोर्टल पर मैपिंग नहीं कराई है, को सूचित किया जाता है कि अपने आधार कार्ड सहित तत्काल सहज जन सेवा केन्द्र/ ग्राम पंचायत कार्यालय/जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग में पहुँच कर अपना आधार प्रमाणीकरण तथा अपने बैंक शाखा में पहुँचकर एनपीसी आई पोर्टल पर अपना ई-केवाईसी/मैपिंग करा लें। अन्यथा की दशा में उन्हें दिव्यांग/ कुष्ठावस्था पेंशन का भुगतान किया जाना सम्भव नहीं होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+